भारत में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मेजबान टीम अपने अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ रात आठ बजे करेगी। भारत फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल के रूप में पहली बार बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत में देश में राजधानी दिल्ली सहित सभी छह शहर इसकी मेजबानी के लिए एकदम तैयार हैं। बहरहाल, आज हम आपको उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खेल देखने के लिए फैंस बेताब हैं:
विज्ञापन
कोमल थाटल
2 of 6
कोमल थाटल
- फोटो : sportskeeda
कोमल थाटल सिक्किम के रहने वाले हैं। थाटल मिडफील्डर हैं। थाटल के पसंदीदा खिलाड़ी मिडफील्डर यूजीनसन लिंगदोह हैं। थाटल 2011 में नामची खेल एकेडमी से जुड़े और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्य कोच ने 2014 में उन्हें एआईएफएफ के शिविर में गोवा भेजा, जहां से उन्होंने विश्व कप टीम में जगह बनाई। पिछले साल ब्रिक्स कप में उन्होंने ब्राजील के खिलाफ गोल भी किया था। इसमें उनकी टीम को 1-3 से हार मिली थी।
विज्ञापन
अमीन गॉरी
3 of 6
अमीन गॉरी
- फोटो : twitter
अमीन गॉरी फ्रांस के बेहतरीन खिलाड़ी हैँ। स्ट्राइकर गॉरी का खेल काफी आक्रामक है। अपने तेजी और खेल के दम पर इन्होंने टीम को विश्व कप में क्वालिफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यूरो अंडर-17 कप में इनके नाम 8 गोल दर्ज हैं। 17 साल के इस खिलाड़ी से फैंस को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
अबेल रूज
4 of 6
अबेल रूज
- फोटो : twitter
स्पेन के युवा फुटबॉलर अबेल को आने वाले समय का बड़ा स्टार माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में स्पेन ने इस साल अंडर-17 यूएफा-3 टूर्नामेंट जीता। वह युवाओं को तराशने वाली बार्सिलोना की एकेडमी ला मासिया से आए हैं। अंडर-17 टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने अब तक 23 मैचों में 19 गोल दागे हैं।
विज्ञापन
जोस सार्जेंट
5 of 6
जोस सार्जेंट
- फोटो : twitter
अमेरिका के लिए अंडर-20 वर्ल्ड कप में प्रभावित करने वाले जोश सार्जेंट एक साल में दो वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। अमेरिकी खिलाड़ी ने तब चर्चा बंटोरी जब उन्होंने अंडर-20 वर्ल्ड कप में चार गोल किए। अब भारत में वो इसी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान संभालेंगे। फैंस को भी उनसे करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है।
जाइरो टॉरेस मैस्किको के क्लब अल्तास की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी हैं। यह एक फॉरवर्ड खिलाड़ी है और बेहतरीन तालमेल के साथ गेंद पर कब्जा जमाए रखते हैं। अपने शानदार खेल के कारण इन्हें कॉनकैफ अंडर-17 कप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया था। इन्होंने उस टूर्नामेंट में जमैका के खिलाफ 5-1 की जीत में दो गोल किए थे। वर्ल्ड कप में इन पर सबकी निगाहें रहेंगी।