फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा बदलाव, भारत भी खेल सकता फुटबॉल वर्ल्ड कप

Wed, 11 Jan 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फुटबॉल - फोटो : FIFA
फीफा ने अपने फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रणाली में काफी बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद भारतीय टीम का फुटबॉल विश्व कप में खेलना काफी हद तक मुमकिन हो सकता है। हालांकि यह बदलाव 2026 के विश्व कप से लागू होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

FIFA ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा बदलाव, भारत भी खेल सकता फुटबॉल वर्ल्ड कप

2 of 5
फुटबॉल - फोटो : FIFA
फीफा काउंसिल ने मंगलवार को एक मत होकर वर्ल्डकप में भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले के बाद 2026 में फीफा वर्ल्ड कप में 48 देश हिस्सा लेंगे। इससे पहले 32 देश फुटबॉल वर्ल्ड कप में शामिल होते थे।
विज्ञापन

FIFA ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा बदलाव, भारत भी खेल सकता फुटबॉल वर्ल्ड कप

3 of 5
जियानी इंफेंटीनो
फीफा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की। इस कदम को फीफा अध्यक्ष जियानी इंफैंटिनो की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। इंफैंटिनो काफी समय से ज्यादा देशों को विश्व कप में जगह देने की वकालत कर रहे थे।

FIFA ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा बदलाव, भारत भी खेल सकता फुटबॉल वर्ल्ड कप

4 of 5
फुटबॉल - फोटो : FIFA
2026 के विश्व कप में 3 टीमों के 16 ग्रुप खेलेंगे। जिसके बाद नॉक आउट मुकाबले शुरु होंगे। हालांकि 2018 और 2022 के विश्व कप में 32 देश ही शामिल होंगे। 2018 का फुटबॉल विश्व कप रूस और 2022 का वर्ल्ड कप कतर की मेजबानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा बदलाव, भारत भी खेल सकता फुटबॉल वर्ल्ड कप

5 of 5
फुटबॉल` - फोटो : getty
हालांकि इस फैसले की दुनिया भर में आलोचना भी की जा रही क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इससे खेल की क्वालिटी खराब होगी और खिलाड़ियों को थकान भा ज्यादा होगी। हालांकि इस फैसले से इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि ज्यादा टीमों से ज्यादा पैसा कमाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें