फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम के लिए हीरो साबित हुए नासेर चाडली, आखिरी लम्हों में गोल कर रचा इतिहास

Tue, 03 Jul 2018 04:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सोमवार देर रात रोस्तोव अरेना में खेले गए राउंड ऑफ-16 के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और जापान को 3-2 से मात देकर क्वॉर्टर-फाइनल में जगह बनाई। इस मैच को अगर मौजूदा विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस तरह बेल्जियम ने ब्राजील के खिलाफ क्वॉर्टर-फाइनल स्पॉट बुक किया।
विज्ञापन

2 of 5
मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही जापान के जेंकी हरागुची ने गोल दाग एशियन टीम को शॉक लीड दिलाई। महज चार मिनट्स बाद जापान के तकाशी इनुई ने अपनी शानदार स्ट्राइक की मदद से ब्लू समुराई को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच अतिरिक्त समय की ओर जाता दिख रहा था। मगर तभी रेड डेविल्स के लिए नासेर चाडली हीरो साबित हुए।
विज्ञापन

3 of 5
मैच के हीरो साबित हुए सब्टिट्यूट खिलाड़ी नेसार चाडली, जिन्हें बाद में बदलाव के तौर पर मैदान में बुलाया गया था। इस समय ऐसा लगने लगा था कि अब बेल्जियम वापसी नहीं कर पाएगी, लेकिन 69वें मिनट में यान वर्टोनघन ने अपने शानदार हैडर से टॉप-कॉर्नर ढूंढा और बेल्जियम की वापसी की नींव रखी। 

4 of 5
पांच मिनट बाद चेल्सी की ओर से खेलने वाले एडन हेजार्ड के दाईं छोर से दिए बेहतरीन क्रॉस पर हेडर से गोल करके मारोआन फेलानी ने अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। अब स्कोर बराबर हो चुका था। और रविवार के दो मुकाबलों की तरह ये मैच भी एक्स्ट्रा-टाइम में जाता दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैच के अंतिम 10 मिनटों में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। मगर इंजरी टाइम के अंतिम 30 सेकंड्स में बेल्जियम ने एक शानदार काउंटर-अटैक में गोल दागकर रोमांचक जीत दर्ज की। थिबॉट कोर्टवा के थ्रो पर केविन डे ब्रूयना ने बॉल अपने हाफ से तेजी से आगे बढ़ाई और राइट फ्लैंक पर थॉमस मुनिए को ढूंढा, पीएसजी के राइट-बैक के लो-क्रॉस पर लुकाकू ने बॉक्स में डमी की और उनके पीछे रन लगाते हुए आ रहे नासेर चाडली ने बॉल नेट में उलझा गेम की आखिरी किक से बेल्जियम को 3-2 की रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें