फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो और मेसी में नहीं है इतना दम कि तोड़ पाएं फीफा वर्ल्ड कप के ये 5 रिकॉर्ड

Thu, 07 Jun 2018 07:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 6
रोनाल्डो और मेसी
फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को कौन नहीं जानता? ये दोनों खिलाड़ियों गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में की जाती है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के शुरू हो में महज कुछ ही दिन बचे हैं। फुटबॉल के इस महाकुंभ में कई रिकॉर्ड बनेंगे और कई टूटेंगे भी। मगर सबकी निगाहें रोनाल्डो और मेसी पर टिकी रहेगी लेकिन 5 ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जो रोनाल्डो और मेसी कभी नहीं तोड़ पाएंगे। जानिए वो 5 रिकॉर्ड कौन से हैंः-


 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चैंपियनशिप

2 of 6
पेले
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने तीन बार (1958,1962 और 1970) वर्ल्ड कप के चैंपियन रहे हैं। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी  हैं, जिन्होंने तीनों वर्ल्ड कप के दौरान ट्रॉफी पक्का किया। इस मामले में रोनाल्डो (33 साल) और मेसी की उम्र 30 साल है। मतलब इन दोनों खिलाड़ियों को पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 12 साल और लगेंगे।
विज्ञापन

एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल

3 of 6
फोंटेने
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है। साल 1958 के वर्ल्ड कप में यह कारनामा फोंटेने ने किया था। उन्होंने छह गेम में 13 गोल गोल दागे थे। इसके कुछ सालों बाद ग्रेड मुलर ने साल 1970 में 10 गोल तक ही पहुंच पाए थे। बता दें कि फीफा वर्ल्ड के करियर में रोनाल्डो और मेसी के नाम क्रमशः 3 और 5 गोल दागे हैं।

सबसे पुराना गोल स्कोरर

4 of 6
रोजर मिला
वर्ल्ड कप के इतिहास रोजर मिला सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके साथ ही वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 42 साल 1 महीना और 8 दिन की उम्र में गोल दागा। उन्होंने साल 1994 के वर्ल्ड कप में रूस के खिलाफ गोल दागे थे। फिलहाल रोनाल्डो (33) और मेसी की उम्र 30 साल है। इन दोनों के ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 और वर्ल्ड कप खेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गोल

5 of 6
मिरोस्लाव क्लोज
जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज ने अपने देश की तरफ से खेलते हुए फीफा वर्ल्ड के विभिन्न सीजनों (2002,2006,2010,2014) में कुल मिलाकर 16 गोल अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही वह 2006 के वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने में भी कामयाब रहे थे। वहीं, अब तक के तीन सीजन में रोनाल्डो और मेसी ने क्रमशः 3 और 5 गोल ही कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप के फाइनल में दावेदारी

6 of 6
काफु
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर काफु ने अपने टीम की तरफ से चार बार फीफा वर्ल्ड कप (1994,1998,2002 और 2006) का  हिस्सा रहे हैं, जिसमें से वह तीन बार (1994,1998 और 2002) वर्ल्ड कप में भी अपना जलवा बिखेरे हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में काफू एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग विश्व कप का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें