फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डिन्हो एक ही दिन दो लड़कियों से करेंगे शादी, कुछ इस तरह का है दोनों के साथ कनेक्शन

Fri, 25 May 2018 05:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोनाल्डिन्हो
कभी शादी न करने की बात कहने वाले ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो का दिल अब बदल गया है। वह जल्द ही विवाह बंधन में बधेंगे। वह भी एक नहीं बल्कि दो लड़कियों के साथ और वह भी एक ही समय में। रिपोर्टों के अनुसार सांबा का यह दिग्गज अगस्त में अपनी दोनों गर्लफ्रेंड प्रिस्किला कोलोहो और बीटरिज सूजा के साथ शादी करेंगे। 
 
विज्ञापन

दोनों गर्लफ्रेंड इससे सहमत 

2 of 6
रोनाल्डिन्हो
38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो दिसंबर से दोनों के साथ रियो डि जेनेरियो के अपने मेंशन में रह रहे हैं। वह प्रिस्किला के साथ पिछले कई वर्षों से रिश्ते में थे। बिटरिज से वह 2016 में मिले थे और उनके साथ ही प्यार में पड़ गए। इसके बाद उन्होंने दोनों को इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में बताया और वे भी इससे सहमत हो गईं।  
     
विज्ञापन

दोनों को खर्च के लिए देते हैं 1.36 लाख रुपये 

3 of 6
प्रिस्किला कोलोहो
बार्सिलोना का यह पूर्व फुटबॉलर अपनी दोनों गर्लफ्रेंड को खर्च के लिए 1500 पाउंड (करीब 1.35 लाख रुपये) देते हैं। 

खरीदते हैं एक जैसी चीज 

4 of 6
बीटरिज सूजा
दोनों गर्लफ्रेंड के बीच रिश्ते खराब न हो इसका भी रोनाल्डिन्हो विशेष ध्यान रखते हैं। इसके लिए वह दोनों के लिए एक जैसा तोहफा ही लेते हैं। फिर चाहे अपने फुटबॉल के विदेशी दौरे से परफ्यूम लाना ही क्यों न हो। हालांकि वह ज्यादातर दौरों में दोनों गर्लफ्रेंड के साथ ही जाते हैं। 
विज्ञापन

नहीं आएगी बहन 

5 of 6
प्रिस्किला कोलोहो
हालांकि, रोनाल्डिन्हो का परिवार इस शादी का विरोध कर रहा है। इसमें उन्हें बहन डीजी के विरोध का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। डीजी ने पहले ही कह दिया है कि वह इस शादी में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल लिया था संन्यास

6 of 6
Ronaldinho
बता दें कि रोनाल्डिन्हो ने इसी साल के शुरुआत में फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह बार्सिलोना, एसी मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे क्लबों की ओर से खेले हैं। उन्होंने ब्राजील की ओर से 97 मैचों में 33 गोल दागे हैं। वह 2002 में विश्व विजेता ब्राजीली टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें