फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना की सबसे कमजोर कड़ी हैं लियोनेल मेसी, नॉकआउट मैचों के ये परिणाम हैं गवाह

Sun, 01 Jul 2018 09:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
messi
फीफा विश्व कप 2018 के पहले नॉकआउट मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में सात गोल देखने को मिले। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन दूसरे हाफ में एक समय पिछड़ने के बाद फ्रांस ने आक्रामक फुटबॉल खेलते हुए तीन गोल दागे। इसमें दो गोल किलिएन बैप्पे ने दागे। इंजरी टाइम में अर्जेंटीना की ओर से एग्यूरो ने जरूर गोल दागा लेकिन तब तक मुकाबला हाथ से निकल चुका था।
विज्ञापन

पेनल्टी से पहला गोल

2 of 8
france
मैच की शुरुआत से ही फ्रांस अर्जेंटीना पर हावी रहा। खेल के नौवें मिनट में ही उसके फॉरवर्ड खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन का शॉट गोलपोस्ट से टकरा कर वापस आ गया। 11वें मिनट में मार्को रोजो ने अर्जेंटीना के बॉक्स में फ्रांस के मिडफील्डर किलिएन बैप्पे को फाउल कर गिरा दिया जिसके परिणामस्वरूप फ्रांस को पेनाल्टी मिली। खेल के 13वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

बराबरी पर लाए मारिया

3 of 8
लियोनेल मेसी और मार्कोस रोजो
इसके बाद मैच पर अर्जेंटीना ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी और खेल के 41वें मिनट में अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजेल डि मारिया ने 30 गज़ की दूरी से एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। डि मारिया ने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा गोल दागा।

अर्जेंटीना को 8 मिनट की बढ़त

4 of 8
france
दूसरे हाफ के 48वें मिनट में मेसी के दिए पास पर मर्काडो ने गोल दाग कर अर्जेंटीना को 2-1 से बढ़त दिला दी लेकिन सिर्फ 8 मिनट बाद ही फ्रांस ने भी दूसरा गोल दाग दिया और अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। खेल के 57वें मिनट में फ्रांस की ओर से दूसरा गोल डिफेंडर बेंजामिन पावर्ड ने किया। वर्ल्ड कप में पावर्ड का यह पहला गोल था।
विज्ञापन

चार मिनट में बैप्पे का डबल

5 of 8
france peru
इसके बाद फ्रांस मैच में हावी हो गया और 64वें मिनट में मिडफील्डर किलिएन बैप्पे ने अर्जेंटीना के गोलकीपर फ्रांको अर्मानी को छकाते हुए बेहतरीन गोल से अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद बैप्पे ने एक बार फिर शानदार फील्ड गोल किया और इसके साथ ही फ्रांस की बढ़त 4-2 हो गई।

खेल के 84वें मिनट में लियोनेल मेसी को शानदार मौका बनाया लेकिन वो उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे हाफ के अंतिम 15 मिनट में अर्जेंटीना ने लगातार अपना आक्रमण जारी रखा। उसे दो कॉर्नर भी मिले लेकिन दोनों ही बार मिले इस मौके को वो भुना नहीं सकी और एक भी गोल नहीं दाग सकी।
विज्ञापन

मेसी की नाकामी

6 of 8
messi
90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद चार मिनट का इंजरी टाइम मिला और इसके तीसरे मिनट में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी सर्गियो एग्यूरो ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया। लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना की टीम और गोल नहीं दाग सकी। इसके साथ ही 2018 वर्ल्ड कप में मेसी की टीम का सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
messi
अर्जेंटीना के कप्तान और उनके सबसे मजबूत खिलाड़ी लियोनेल मेसी इससे पहले तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं लेकिन नॉकआउट स्टेज पर उनका प्रदर्शन हमेशा ही खराब रहा है। मेसी ने नॉकआउट स्टेज में आज तक एक भी गोल नहीं किया है और उन्होंने अपने रिकॉर्ड को यहां भी बरकरार रखा।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से अर्जेंटीना बाहर, मेसी का सपना चकनाचूर

8 of 8
मेसी
इस हार के साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप से अर्जेंटीना बाहर हो गया है, जबकि जीत के साथ फ्रांस की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही फ्रांस खिताब की ओर कदम आगे बढ़ाते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया जहां उसका मुकाबला उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच नॉकआउट के विजेता से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें