फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना की हार पर आपा खो बैठे फैंस, कोई निकला खुदकुशी करने तो किसी ने स्टेडियम को ही बनाया अखाड़ा

Sat, 23 Jun 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
argentina fans
रूस की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना के खराब प्रदर्शन से फैंस को करारा झटका लगा है। पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद क्रोएशिया के खिलाफ अहम मुकाबले में मेसी गैंग को 0-3 से शिकस्त खानी पड़ी। इसके बाद तो मानो फैंस का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
messi
केरल में एक प्रशंसक यह कहकर घर से निकल गया कि अर्जेंटीना की हार से वह बुरी तरह टूट गया है और इससे आहत होकर उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। 30 वर्षीय दीनू एलेक्स एक नोट छोड़कर घर से निकल गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
argentina fans
पुलिस ने कहा कि उसके कमरे में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एलेक्स ने लिखा है कि वह अर्जेंटीना के हारने से निराश है और अपनी जिंदगी समाप्त करने जा रहा है। पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से अब तक दीनू को तलाश करने की प्रयास कर रही है।

4 of 5
messi
दीनू के पिता ने बताया कि उनका बेटा अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी का धुर प्रशंसक है। बता दें कि अर्जेंटीना को अगर विश्व कप में अपनी चुनौती को आगे बरकरार रखना है तो उसे हर हालत में नाईजीरिया के खिलाफ अपना अगला मैच जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
argentina fans
बता दें कि न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अर्जेंटीना की हार का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मैच वाले दिन ही हार से थर्राए अर्जेंटीना के फैंस ने क्रोएशिया को सपोर्ट करने आए एक फैन पर जकमकर लात घूंसों की बारिश कर दी।

देखें वीडियो:
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें