फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा लाइव के दौरान जिस शख्स ने महिला रिपोर्टर को किया था जबरन 'किस', अब इस अंदाज में मांगी माफी

Sat, 23 Jun 2018 07:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूलियथ गोंजालेज थेरान
रूस की मेजबानी में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जर्मन न्यूज चैनल डॉयचे वेले की एक रिपोर्टर जूलियथ गोंजालेज थेरान को किस करने वाले शख्स ने माफी मांगी है। गौरतलब है कि फीफा विश्व कप का मैच देखने पहुंचे एक प्रशंसक ने हाल ही में जूलियथ गोंजालेज थेरान को दोस्तों की शर्तों पर जबरन किस कर लिया था। जिसके दो-तीन दिन बीत जाने बाद खबर है कि उस शख्स ने महिला रिपोर्टर से माफी मांगी है। 
विज्ञापन

2 of 5
जूलियथ गोंजालेज थेरान
शख्स ने वीडियो कॉल के जरिए बिना अपना नाम बताए माफी मांगते हुए कहा, 'मैने लापरवाही से काम किया और यह भी नहीं सोचा कि इससे आपको कितना धक्का पहुंचा होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
जूलियथ गोंजालेज थेरान
बता दें कि मैच देखने आए शख्स इस कदर उत्साहित हो गए थे कि लाइव रिपोर्टिंग करने के दौरान ही उस महिला रिपोर्टर को जबरन किस कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें भी करने लगा था। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

4 of 5
जूलियथ गोंजालेज थेरान
इस दौरान फुटबॉल प्रशंसक रिपोर्टर के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है और किस करके फिर चला जाता है। हालांकि, रिपोर्टर ने प्रशंसक के इस व्यवहार को नजर अंदाज करते हुए अपना काम जारी रखा। महिला ने घटना को बयां करते हुए कहा था, 'हम इसे रोक नहीं सकते है। लेकिन हमें आकर्षण और उत्पीड़न के बीच सीमा स्पष्ट करनी होगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूलियथ गोंजालेज थेरान
वहीं, कोलंबिया की रहने वाली रिपोर्टर जूलिएथ गोंजालेज थेरन ने कहा है कि वह अब 'पीड़ित' नहीं होना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह रूस में खेले जा रहे इस वैश्विक टूर्नमेंट की रिपोर्टिंग जारी रखेंगी लेकिन पुख्ता सुरक्षा इंतजाम और कुछ संयमित तौर पर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें