फीफा विश्व कप 2018 में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर यहीं खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदल दिया। पहली बार फ्रांस ने विश्व कप में अर्जेंटीना को हराया है।
विश्व कप की शुरूआत से पहले अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। इस हार के साथ मेसी का अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने का सपना भी अधूरा रह गया। नॉकआउट राउंड का यह पहला मैच जबरदस्त उतार-चढ़ाव भरा रहा।