फुटबॉल विश्वकप में 10 नंबर जर्सी वाले खिलाड़ियों का खूब जादू चला है। इन खिलाड़ियों में दिग्गज पेले, माराडोना और जिनेदिन जिदान जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल रहे हैं। अपनी-अपनी टीमों को सफल बनाने में दस नंबर जर्सी वाले इन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
मौजूदा समय में दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और नेमार भी 10 नंबर की जर्सी पहनते हैं। आइए एक नजर डालते हैं दुनिया के उन नामचीन और बेजोड़ फुटबॉलर्स पर जिन्होंने विश्वकप के दौरान 10 नंबर की जर्सी पहनी।
विज्ञापन
पेले (04 विश्वकप, 03 खिताब, 14 मैच, 12 गोल)
3 of 7
ब्राजील के पेले विश्व इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। 17 वर्ष की उम्र में अपना पहला विश्वकप खेलने वाले पेले इस वैश्विक टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। तीन विश्वकप (1958, 1962, 1970) जीते हैं। 1958 में स्वीडन के खिलाफ फाइनल में दो और 1970 में इटली के खिलाफ फाइनल में एक गोल कर टीम को विश्वविजेता बनने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने अपने देश के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं।
माराडोना (04 विश्वकप, 01 खिताब, 21 मैच, 08 गोल)
4 of 7
अर्जेंटीना के माराडोना चार विश्वकप में सिर्फ एक बार ही विश्वकप की ट्रॉफी जीत पाए, लेकिन इस दस नंबरी का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोलता था। माराडोना ने विश्वकप के 21 मैच में 8 गोल मारे।
विज्ञापन
जिदान (03 विश्वकप, 01 खिताब, 12 मैच, 05 गोल)
5 of 7
जिनेदिन जिदान अटैकिंग मिडफिल्डर थे। 1998 के विश्वकप फाइनल में ब्राजील के खिलाफ दो गाल दागकर फ्रांस की 3-0 की जीत के हीरो बने थे। यह फ्रांस का पहला और एकमात्र विश्वकप खिताब था।
विज्ञापन
नेमार (01 विश्वकप, कोई खिताब नहीं, 04 मैच, 02 गोल)
6 of 7
ब्राजील के नेमार 2014 विश्वकप के सेमीफाइनल में चोट के कारण नहीं खेल सके। टीम को जर्मनी के हाथों 1-7 से हार मिली। नेमार 84 मैचों में 54 गोल कर चुके हैं।
मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर अर्जेंटीना के मेसी इस वैश्विक टूर्नामेंट में चौथी बार दस नंबर की जर्सी में उतरेंगे। तीन बार विश्वकप में (2006, 2010, 2014) खेल चुके 30 वर्षीय मेसी अभी तक एक बार भी यह ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। पिछली बार ब्राजील में फाइनल में अर्जेंटीना को जर्मनी के हाथों हार मिली थी।