फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: भारत 48 साल से नहीं जीता विश्व कप, पाकिस्तान चार बार का चैंपियन, जानें कब-कौन बना विजेता

Fri, 13 Jan 2023 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 से 29 जनवरी तक भारत में खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ राउरकेला को इसकी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
1 of 15
हॉकी विश्व कप के साथ भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 से 29 जनवरी तक भारत में खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ राउरकेला को इसकी मेजबानी मिली है। भुवनेश्वर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2018 में भी उसने टूर्नामेंट का आयोजन किया था। हॉकी विश्व कप की शुरुआत 52 साल पहले 1971 में हुआ था। तब से भारत सिर्फ एक बार चैंपियन बन सका है। वह 48 साल से खिताब नहीं जीता है। पाकिस्तान सर्वाधिक चार बार इस टूर्नामेंट को जीत चुका है। हम आपको हर बार चैंपियन बनने वाली टीम के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

1971: पाकिस्तान जीता

2 of 15
हॉकी विश्व कप 1971 - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार हॉकी विश्व कप का आयोजन 1971 में हुआ था। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होने वाला था, लेकिन बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के कारण उससे मेजबानी छीन ली गई। भारत ने युद्ध में बांग्लादेश का साथ दिया था और उसे आजाद कराया था। पाकिस्तान में भारतीय टीम का विरोध रहा था। इस कारण मेजबानी स्पेन को सौंप दी गई। पाकिस्तान ने फाइनल में मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उसने सेमीफाइनल में भारत को हराया था। भारतीय टीम कांस्य पदक के मैच में केन्या के खिलाफ 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन

1973: नीदरलैंड जीता

3 of 15
हॉकी विश्व कप 1973 - फोटो : सोशल मीडिया
दो साल बाद 1973 में दूसरे हॉकी विश्व कप का आयोजन नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में किया गया था। इस बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। नीदरलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी स्ट्रोक्स से चैंपियन का फैसला हुआ। नीदरलैंड ने 4-2 से पेनल्टी स्ट्रोक्स में भारत को हराकर खिताब जीत लिया।

1975: भारत जीता

4 of 15
हॉकी विश्व कप 1975 - फोटो : सोशल मीडिया
मलयेशिया की मेजबानी में भारत पहली बार चैंपियन बना। उसने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। दोनों टीमें दूसरी बार फाइनल में पहुंची थीं। पाकिस्तान दूसरा खिताब जीतने से चूक गया और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए फाइनल में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार ने दो गोल किए थे। पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल मोहम्मद जाहिद शेख ने किया था।
विज्ञापन

1978: पाकिस्तान जीता

5 of 15
हॉकी विश्व कप 1978 - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इस बार टूर्नामेंट खेला गया। पहली बार किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को मेजबानी मिली थी। इस बार पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका था। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

1982: पाकिस्तान जीता

6 of 15
हॉकी विश्व कप 1982 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को पहली बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने का मौका मिला। हालांकि, टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। पाकिस्तान ने लगातार दूसरा और कुल तीसरा खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में वेस्ट जर्मनी को हराया। वेस्ट जर्मनी की टीम पहली बार फाइनल खेली थी।
विज्ञापन

1986: ऑस्ट्रेलिया जीता

7 of 15
हॉकी विश्व कप 1986 - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड को पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। लंदन में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी। उसने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड की टीम को 2-1 से हराया था। यह पहला अवसर था जब भारत या पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची थी।

1990: नीदरलैंड जीता

8 of 15
हॉकी विश्व कप 1990 - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को पहली बार मेजबानी करने का अवसर मिला था। हालांकि, उसकी टीम लाहौर में कोई कमाल नहीं कर पाई। नीदरलैंड ने फाइनल में उसे 3-1 से हरा दिया था। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

1994: पाकिस्तान जीता

9 of 15
हॉकी विश्व कप 1994 - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हॉकी विश्व कप खेला गया था। सिडनी में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी। उसने चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। उसने नीदरलैंड को फाइनल में हराया था। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद पाकिस्तान ने पेनल्टी स्ट्रोक्स में नीदरलैंड को 4-3 से हराया था।

1998: नीदरलैंड जीता

10 of 15
हॉकी विश्व कप 1998 - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड ने अपनी मेजबानी में खिताब जीता था। उसने फाइनल में स्पेन को 3-2 से हराया था। पहली बार फाइनल मुकाबला यूरोप की दो टीमों के बीच खेला गया था। नीदरलैंड तीसरी बार चैंपियन बनने में सफल रहा था।

2002: जर्मनी जीता

11 of 15
हॉकी विश्व कप 2002 - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मनी ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। मलयेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में उसने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में कंगारू टीम के खिलाफ जर्मनी ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

2006: जर्मनी जीता

12 of 15
हॉकी विश्व कप 2006 - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मनी ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस बर उसने अपनी मेजबानी में यह उपलब्धि हासिल की। जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया था।

2010: ऑस्ट्रेलिया जीता

13 of 15
हॉकी विश्व कप 2010 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की राजधानी नई दिल्ली को पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला। हालांकि, टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जर्मनी को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। वह 1986 के बाद दूसरी बार चैंपियन बना था।

2014: ऑस्ट्रेलिया जीता

14 of 15
हॉकी विश्व कप 2014 - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड को मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। उसने मेजबान नीदरलैंड को फाइनल में बुरी तरह हरा दिया। कंगारू टीम ने 6-1 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

2018: बेल्जियम जीता

15 of 15
हॉकी विश्व कप 2018 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को एक बार फिर से मेजबानी का मौका मिला था। इस बार भुवनेश्वर में सारे मैच खेले गए। बेल्जियम ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया। उसने नीदरलैंड को हराया था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर रहा था। बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से फाइनल को जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें