सात संस्करणों में फ्रांस चौथी बार फाइनल खेलेगा। वह बड़े टूर्नामेंट में सफलता का आदी हो गया है। इसका श्रेय कोच डिडिएर डैशॉम को जाता है। 1998 में एक खिलाड़ी के रूप में खिताब जीतने के बाद डैशॉम ने 2018 में टीम को चैंपियन बनाया था।
फुटबॉल विश्व कप में गत चैंपियन फ्रांस रविवार को लुसैल स्टेडियम में फाइनल में दो बार की विजेता अर्जेंटीना से भिड़ेगा। उसकी निगाहें तीसरी विश्व कप जीत पर टिकी हैं। सात संस्करणों में फ्रांस चौथी बार फाइनल खेलेगा। वह बड़े टूर्नामेंट में सफलता का आदी हो गया है। इसका श्रेय कोच डिडिएर डैशॉम को जाता है। 1998 में एक खिलाड़ी के रूप में खिताब जीतने के बाद डैशॉम ने 2018 में टीम को चैंपियन बनाया था। फ्रांस की सफलता में किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन और ओलिवर जिरूड ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी तीनों सुपरहिट रहे हैं।
आइए जानते हैं इस विश्व कप में फ्रांस का सफर कैसा रहा...
विज्ञापन
ग्रुप दौर
2 of 7
फ्रांस के गोल स्कोरर ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस ग्रुप-डी में डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया और ट्यूनीशिया के साथ था।
पहला मैच (फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया): फ्रांस ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मिनटों में हैरान हो गया था। ग्रेग गोडविन ने नौवें मिनट में गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया। 27वें मिनट में एड्रियन राबियो ने गोल कर फ्रांस को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद टीम ने दनादन गोल दागे। ओलिवर जिरूड ने 32वें और 71वें मिनट में दो गोल दागे। 68वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने भी स्कोर किया था। फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
3 of 7
किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा मैच (फ्रांस बनाम डेनमार्क): फ्रांस का दूसरा मुकाबला डेनमार्क से था। इस टीम के खिलाफ नेशंस लीग में वह दो मैच हार चुका था। फ्रांस को डेनमार्क के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत थी। उसके लिए 61वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने पहला गोल दाग दिया। 68वें मिनट में आंद्रेस क्रिश्टेंसन ने गोल कर डेनमार्क को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। एम्बाप्पे ने मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले 86वें मिनट में एम्बाप्पे ने दूसरा गोल कर फ्रांस को शानदार जीत दिला दी।
4 of 7
गोल करने के बाद ट्यूनीशिया के खिलाड़ी
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
तीसरा मैच (फ्रांस बनाम ट्यूनीशिया): ग्रुप दौर का आखिरी मैच फ्रांस के लिए यादगार नहीं रहा। उसे ट्यूनीशिया ने 1-0 से हरा दिया। वाहबी खाजरी के गोल की बदौलत ट्यूनीशिया ने एतिहासिक जीत हासिल की। फ्रांस इस मैच को हारने के बावजूद शीर्ष पर रहा और नॉकआउट दौर में पहुंच गया।
विज्ञापन
नॉकआउट राउंड
5 of 7
गोल करने के बाद फ्रांस के ओलिवर जिरूड
- फोटो : सोशल मीडिया
प्री-क्वार्टर फाइनल (फ्रांस बनाम पोलैंड): इस मुकाबले में फ्रांस के सामने पोलैंड की चुनौती थी। रॉबर्ट लेवनडॉस्की की कप्तानी में पोलैंड उलटफेर करने के लिए उतरा था। ओलिवर जिरूड 44वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने 74वें और 90+1वें मिनट (इंजरी टाइम) में गोल किया। लेवनडॉस्की ने 90+9वें मिनट (इंजरी टाइम) में पेनल्टी पर एक गोल किया, लेकिन यह काफी नहीं था। फ्रांस मैच को 3-1 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन
6 of 7
जिरूड ने कुछ इस तरह गोल किया
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
क्वार्टर फाइनल (फ्रांस बनाम इंग्लैंड): फ्रांस के लिए इस विश्व कप में यह सबसे कठिन मुकाबला होने वाला था। उसके सामने शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की टीम थी। ऑरेली तचौमेनी ने फ्रांस को एक आश्चर्यजनक स्ट्राइक से आगे कर दिया था। उन्होंने 17वें मिनट में बॉक्स के बाहर से डायरेक्ट गोल कर दिया। 54वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके हैरी केन ने इंग्लैंड को बराबरी पर खड़ा दिया। फिर फ्रांस के लिए ओलिवर जिरूड ने 78वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हैरी केन 84वें मिनट में पेनल्टी चूक गए और इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया। फ्रांस ने मैच को 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
जीत के बाद जश्न मनाते फ्रांस के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल (फ्रांस बनाम मोरक्को): स्पेन और पुर्तगाल के खिलाफ क्रमश: प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में लगातार दो उलटफेर करने के बाद मोरक्को का आत्मविश्वास काफी ऊंचा था। उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से था। यह मुकाबला मोरक्को के लिए आसान नहीं होने वाला था। ऐसा हुआ भी। फ्रांस ने आक्रामक शुरुआत की। पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने मैदान पर आने के 44 सेकंड बाद ही गोल कर फ्रांस के लिए निर्णायक गोल दाग दिया। मोरक्को का सपना टूट गया और फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गया।