भारत की स्टार एथलीट दुती चंद शुक्रवार (दो दिसंबर) को अचानक से सुर्खियों में आ गईं। ऐसी खबरें आने लगीं कि दुती चंद ने अपनी समलैंगिक पार्टनर मोनालिसा से शादी कर ली है। दरअसल, दुती ने इंस्टाग्राम पर अपनी पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। उसके बाद यह चर्चा होने लगीं कि वह शादी के बंधन में बंध गईं। जब इस बारे में अमर उजाला ने दुती से बात की तो उन्होंने सच्चाई बताई।
विज्ञापन
2 of 6
दुती चंद और उनकी पार्टनर मोनालिसा
- फोटो : Dutee Chand/Instagram
दुती ने अमर उजाला को फोन पर सच्चाई बताते हुए कहा कि उन्होंने शादी नहीं की है और उनका पूरा ध्यान अभी 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक पर है। दुती ने कहा, ''मैं तो शादी नहीं की हूं। मैंने बहन की शादी में अपनी पार्टनर के साथ तस्वीर ली थी। उसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह पूरी तरह फेक न्यूज है। मेरी शादी अभी नहीं हुई।''
विज्ञापन
3 of 6
बहन की शादी में दुती चंद
- फोटो : Dutee Chand/Instagram
दुती ने अपने आगे के लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा, ''मेरा ध्यान अभी 2024 ओलंपिक पर है। उसके लिए तैयारी कर रही हूं। उससे पहले एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स है। इन टूर्नामेंट पर मेरी नजर है।''
4 of 6
दुती चंद
- फोटो : सोशल मीडिया
दुती का जन्म तीन फरवरी, 1996 को ओडिशा के जाजपुर शहर में हुआ था। वह देश को कई खेलों में पदक दिला चुकी हैं। दुती ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन चैंपियनशिप में चार पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दुती चंद
- फोटो : ट्विटर
दुती की पदकों की लिस्ट में 2013 में पुणे में हुए एशियन चैंपियनशिप में 200 मीटर रेस में कांस्य, 2017 में भुवनेश्वर में हुए एशियन चैंपियनशिप में 100 मीटर और 4*100 मीटर रिले में कांस्य और 2019 में दोहा एशियन गेम्स में 200 मीटर रेस में भी कांस्य पदक शामिल है।
इसके अलावा दुती 2016 में दोहा में हुए एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर रेस में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 2016 में गुवाहाटी में हुए साउथ एशियन गेम्स में दुती 100 मीटर रेस में रजत और 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। दुती एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।