फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League Final: डायमंड लीग फाइनल आज, नीरज चोपड़ा की नजर ट्रॉफी पर; कब-कहां और कैसे देखें खिताबी मुकाबला?

Thu, 28 Aug 2025 02:50 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख।

सार

Diamond League Final 2025 Preview and Live Streaming: आज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। चोपड़ा का मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और कीनिया के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से होगा।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा आज डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनका लक्ष्य इस सत्र में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ 90 मीटर से ऊपर के थ्रो को दोहराते हुए खिताब जीतना है। चोपड़ा ने इस साल डायमंड लीग के केवल दो चरणों में भाग लिया और 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। वह 2022 में ट्रॉफी जीत चुके हैं और इस बार दोबारा खिताब पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
एंडरसन, वेबर और जूलियस जैसे दिग्गजों से सामना
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। चोपड़ा का मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और कीनिया के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से होगा। वेबर इस सत्र में 91.06 मीटर का थ्रो कर चुके हैं और दोहा में उन्होंने चोपड़ा को पछाड़ा था। वहीं, चोपड़ा ने भी दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था, जो इस सत्र का तीसरा सबसे लंबा थ्रो रहा।
विज्ञापन

3 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
वेबर और नीरज के बीच जंग
इस सीजन में नीरज और वेबर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। पेरिस चरण में चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो से जीत हासिल की थी जबकि वेबर 87.88 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले दोहा में वेबर पहले और नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में फाइनल में भी खिताबी जंग इन दोनों के बीच होने की पूरी संभावना है। चोपड़ा के लिए यह साल कई मायनों में खास रहा है। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने 90 मीटर का थ्रो हासिल किया और फिर बेंगलुरु में एनसी क्लासिक की मेजबानी कर घरेलू दर्शकों के सामने 86.18 मीटर का विजयी थ्रो फेंका।

4 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दूसरी बार जीत सकते हैं खिताब
नीरज का कहना है कि वह अपने कोच और महान भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेंज्नी के साथ तकनीक सुधारने पर काम कर रहे हैं। खासकर रन-अप, सीधा थ्रो और पैरों को ब्लॉक करने पर उनका जोर है। अगर चोपड़ा इस फाइनल में जीत दर्ज करते हैं तो न केवल उन्हें दूसरी बार डायमंड लीग ट्रॉफी मिलेगी बल्कि अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए उनका आत्मविश्वास भी दोगुना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : NC Classic-x
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार रात डायमंड लीग फाइनल में मैदान पर नजर आएंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे से शुरू होगा। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कुल सात खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें नीरज चोपड़ा सबसे बड़े दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं।  भारतीय प्रशंसक इस ऐतिहासिक मुकाबले को घर बैठे देख सकते हैं। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण डायमंड लीग के यूट्यूब पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें