फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG: बजरंग पूनिया से लेकर नीतू और प्रियंका तक, 10 तस्वीरों में देखें भारत के पदकवीरों का कैसे हुआ स्वागत

Wed, 10 Aug 2022 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए। टीम 72 देशों की प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। भारत से ऊपर केवल ऑस्ट्रेलिया (178 पदक), इंग्लैंड (176 पदक) और कनाडा (92 पदक) रहा।
विज्ञापन
1 of 10
भारतीय एथलीट्स का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए। टीम 72 देशों की प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। भारत से ऊपर केवल ऑस्ट्रेलिया (178 पदक), इंग्लैंड (176 पदक) और कनाडा (92 पदक) रहा। भारत का पदक जीतने का सिलसिला तीन भागों में बंटा।

 
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली: भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, पूजा सिहाग और पूजा गहलोत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इस दौरान ल - फोटो : ANI
शुरुआत में वेटलिफ्टर्स ने कमाल दिखाया। मीराबाई चानू, अचिंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा समेत वेटलिफ्टर्स ने 10 पदक जीते। इसके बाद कुश्ती में भारत ने 12 पदक हासिल किए। इतना ही आखिर में भारतीय मुक्केबाजों और शटलर ने पदक जीते। साथ ही टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। 
विज्ञापन

3 of 10
भारतीय एथलीट्स - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भारत के पदकवीरों का अपने देश में भव्य स्वागत किया गया। पहलवानों से लेकर मुक्केबाज तक, सभी का बैंड-बाजे और फूल-माले के साथ स्वागत किया गया।

4 of 10
प्रियंका गोस्वामी रजत पदक दिखाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
पदक विजेताओं के भारत पहुंचने पर फूलों की वर्षा की गई। लंबी दूरी की धाविका प्रियंका गोस्वामी अपने रजत पदक के साथ पोज देती हुईं। प्रियंका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम किया था। वह मेरठ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 10
बजरंग पूनिया दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का भी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें लोगों ने अपने कंधे पर उठा लिया था। बजरंग ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनेडियन पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी। बजरंग का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक और लगातार दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, एक बार फिर बर्मिंघम में उन्होंने स्वर्ण जीता है। जब बजरंग स्वर्ण पदक लेने के लिए पहुंचे तो राष्ट्रगान के वक्त उनकी आखें नम हो गई थीं। 
विज्ञापन

6 of 10
भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मुक्केबाजों का भी दिल्ली में शानदार स्वागत किया गया। मुक्केबाजों ने बर्मिंघम में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। नीतू, निकहत जरीन और अमित पंघाल ने स्वर्ण अपने नाम किया तो वहीं सागर रजत जीतने में कामयाब रहे। रोहित टोकस, जैस्मिन और मोहम्मद हुसामुद्दीन ने कांस्य जीता। लवलीना बोर्गोहेन कोई पदक नहीं जीत सकीं।
विज्ञापन

7 of 10
तेजस्विन शंकर परिवार पालों के साथ कांस्य पदक दिखाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर का भी दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। तेजस्विन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के पदकों का खाता खोला। तेजस्विन शंकर ने कांस्य के रूप में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता। इतना ही नहीं तेजस्विन किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए। पुरुषों के हाई जंप इवेंट के फाइनल में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

8 of 10
नीतू स्वर्ण पदक दिखाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सिंग में महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग में नीतू घणघस ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। एयरपोर्ट पर वह अपने परिवार वालों के साथ नजर आईं। उन्होंने अपना स्वर्ण पदक भी सबको दिखाया।

9 of 10
मोहित ग्रेवाल (बाएं) और दीपक पूनिया (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
पहलवान दीपक पूनिया ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीपक ने फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को चित किया। दीपक को एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने कंधे पर उठा लिया। वहीं मोहित ग्रेवाल ने कांस्य अपने नाम किया। उन्हें भी फैन्स ने खूब सारा प्यार दिया।
विज्ञापन

10 of 10
अविनाश, एल्डहॉस और अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैक और फील्ड पदक विजेता अविनाश सेबल और ट्रिपल जंपर्स एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर का SAI बेंगलुरु केंद्र में स्वागत किया गया। एल्डहॉस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता। वहीं, अबूबकर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें रजत मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें