फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026: भालाफेंक में नीरज से टक्कर लेने को तैयार हैं पाकिस्तान के अरशद खान; कोच ने मुकाबले को लेकर क्या कहा?

Tue, 28 Jul 2026 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान की सबसे बड़ी पदक उम्मीद अरशद नदीम खराब मौसम के कारण पूरी तैयारी नहीं कर सके। हालांकि उनके कोच का दावा है कि वह अब ग्लास्गो की परिस्थितियों के अनुरूप ढल चुके हैं। ऐसे में सभी की नजरें नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
1 of 4
अरशद-नीरज - फोटो : PTI
भालाफेंक में राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक के मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम स्विट्जरलैंड में खराब मौसम के कारण अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाए, लेकिन लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने कहा कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नीरज और अरशद - फोटो : ANI
पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद अरशद पर टिकी है। अरशद का हाल का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा तथा वह इस महीने की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न सिल्वर मीट में नौवें स्थान पर रहे थे। वह परिस्थितियों से वाकिफ होने के लिए काफी पहले ग्लास्गो पहुंच गए थे और 30 जुलाई को होने वाले क्वालिफायर के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
बट ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'बारिश के कारण अरशद को स्विट्जरलैंड में खेली गई प्रतियोगिता से पहले ठीक से तैयारी करने का मौका नहीं मिला और उसे गीली सतह की स्थितियों से सामंजस्य बिठाने में संघर्ष करना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'लेकिन अब वह ग्लास्गो की परिस्थितियों के अनुकूल हो रहा है। वह क्वालीफायर के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस प्रतियोगिता में फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।'
विज्ञापन

4 of 4
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
ल्यूसर्न में अरशद का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 78.47 मीटर रहा, जो पिछले कुछ वर्षों में उनका सबसे खराब प्रदर्शन था। उन्होंने 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं तथा उनके और अरशद के बीच मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें