फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: हरमनप्रीत की फिफ्टी, रेणुका ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखें पहली बार शामिल महिला क्रिकेट का रोमांच

Fri, 29 Jul 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 157 रन बनाकर एक ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 8
रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में पहली ही गेंद पर विकेट लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार (29 जुलाई) को क्रिकेट को लेकर इतिहास रचा गया। खेलों के 92 साल के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक लम्हें को यादगार बनाने का मौका भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिया गया। दोनों के बीच शानदार मुकाबला खेला। मैच के अंत तक भारतीय टीम हावी थी, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने पासा पलट दिया।
विज्ञापन

2 of 8
बल्लेबाजी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत का नाम इतिहास में दर्ज
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर राष्ट्रमंडल खेलों में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 34 गेंद पर 52 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। हरमन के बल्ले से एक छक्का भी निकला।
विज्ञापन

3 of 8
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
रेणुका का यादगार स्पैल
ऑस्ट्रेलिया को 155 रन का लक्ष्य देने के बाद टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी और रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने पावरप्ले में अपने तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। रेणुका ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। यह टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

4 of 8
एश्ले गार्डनर - फोटो : सोशल मीडिया
गार्डनर ने किया कमाल
भारत ने इस मैच में 49 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को आउट कर दिया था, लेकिन गार्डनर ने अपने दम पर मैच पलट दिया। 110 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा तो लगा कि भारत अब मैच खत्म कर लेगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। गार्डनर ने अलना किंग के साथ 47 रन की साझेदारी कर 19 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया।
विज्ञापन

5 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार अंदाज में हुआ दोनों टीमों का स्वागत
पहली बार महिला क्रिकेट खिलाड़ी जब मैदान पर उतरीं तो उनका स्वागत शानदार अंदाज में किया गया। जमकर आतिशबाजी हुई और दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

6 of 8
मेघना सिंह ने डेब्यू किया - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना सिंह का डेब्यू
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज मेघना सिंह को मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने डेब्यू मैच में ग्रेस हैरिस का विकेट लेकर अंतिम ओवरों में भारत की वापसी कराई थी। हालांकि, टीम इंडिया को जीत नहीं मिली। मेघना बल्लेबाजी में नाकाम रही। मेगन सट की पहली ही गेंद पर आउट हो गईं।
विज्ञापन

7 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से जीता
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 157 रन बनाकर एक ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए गार्डनर ने नाबाद 52 रन बनाए।
विज्ञापन

8 of 8
टॉस के दौरान हरनप्रीत कौर और मेग लेनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार महिलाएं क्रिकेट खेल रही हैं। इससे पहले 1998 में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला गया था। अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक के मैच में श्रीलंका को हरा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें