रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु की सफलता की कहानी जारी है। वह हर दिन सफलता के नए शिखर पर चढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने सैयद्द मोदी ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीतने वाली सिंधु बीडब्ल्यू एफ की नई रैंकिग में करियर के सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनीं सिंधु
2 of 5
er
- फोटो : buzzfeed
नई रैंकिंग के अनुसार वह भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें रैंकिंग में पांचवा स्थान हासिल हुआ है। वह विश्व रैंकिंग के टॉप 5 तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनीं सिंधु
3 of 5
साइना नेहवाल
21 वर्षीय सिंधु को रैंकिंग में 69399 अंक हासिल हुए हैं। सिंधु के अतिरिक्त दुनिया के टॉप टेन में साइना नेहवाल शामिल हैं। वह रैंकिंग में 9वें पायदान पर हैं।
यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनीं सिंधु
4 of 5
अजय जयराम
वहीं पुरुष वर्ग में अजय जयराम सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। जयराम को रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल हुआ है। इसके बाद किदांबी श्रीकांत 21वें और एचएस प्रनाय 23वें स्थान पर हैं।
वहीं पुरुष युगल में मनु अत्री और सुमिथ रेड्डी की जोड़ी 24वें स्थान पर है। महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा की जोड़ी विश्व रैंकिंग नें 14वें पायदान पर है।