फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायना नेहवाल ने खत्म किया सूखा, लंबे समय बाद जीता गोल्ड

Sun, 22 Jan 2017 06:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सायना नेहवाल - फोटो : twitter
लंबे समय से एक अदद जीत के लिए तरस रही सायना नेहवाल के लिए बेहद अच्छी खबर आई है। रियो 2016 के बाद से ही चोट से जूझ रही सायना के लिए यह बड़ी कामयाबी है। रियो के बाद यह सायना की पहली खिताबी जीत है।
विज्ञापन

2 of 6
साइना नेहवाल
नए साल की शानदार शुरुआत कर रही सायना ने मलेशिया मास्टर्स ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट की ईनामी राशि 1 लाख 20 हजार डॉलर यानी करीब 81 लाख 73 हजार रुपए है।
विज्ञापन

3 of 6
साइना नेहवाल - फोटो : getty
सायना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवॉन्ग को 22-20, 22-20 से मात दी। 19 साल की चोचुवॉन्ग ने सायना को कड़ी चुनौती दी, मगर सायना के अनुभव के आगे वो मात खा गई। सायना ने आखिरी खिताब जून 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था।

4 of 6
सायना नेहवाल - फोटो : ANI
पहली वरीयता प्राप्त सायना पहले सेट में 0-4 से पिछड़ रहीं थी। इसके बाद वो 11-5 से पिछड़ रहीं थी, मगर इशके बाद उन्होंने 19 साल की बर्थडे गर्ल की एक भी न चलने दी। सायना ने 46 मिनटों में यह बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन

5 of 6
पी.वी. सिंधु - फोटो : self
भारतीय शटलर मलेशियन जमीन पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। पीवी सिंधू ने 2013 और 2016 में दो बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले सायना भी 2011 में इसी प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सायना नेहवाल - फोटो : SELF
जीत के बाद सायना का ट्वीट:
  Title belongs to my physios @physioheath and @ArvindDNigam4 who got me here in four months from knee surgery to the Malaysia masters title.. pic.twitter.com/1mDbVN69ZQ — Saina Nehwal (@NSaina) January 22, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें