पीवी सिंधु, यह नाम रविवार शाम से हर भारतीय के जुबां पर है। सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। खिताबी मुकाबले में जब वह जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से भिड़ी तो, उनका खेल एक अलग ही लेवल पर था। स्मैश की रफ्तार हो या फिर उनका क्रॉस शॉट उस दिन गोली के रफ्तार से निकल रहे थे। सिंधु ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए ओकुहारा को कोई भी मौका नहीं दिया और गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। सिंधु को गले में चमकता हुआ गोल्ड मेडल पहनते हुए पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन इस गोल्ड तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना पसीना बहाया है ये शायद ही किसी ने देखा होगा। आइए दिखाते हैं आपको।