फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo कैंपेन: स्टार शटलर पीवी सिंधु भी आई सामने, पक्ष में दिया बड़ा बयान

Wed, 10 Oct 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही महिलाओं की सराहना की और #मीटू अभियान का समर्थन किया। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन-आइडिया द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर “वोडाफोन सखी” नामक सेवा की शुरुआत के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंधू ने यह बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
pv sindhu
ओलंपिक खेलों के महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी ने देश भर में महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे #मीटू अभियान के बारे में कहा, 'मैं उन लोगों की सराहना करती हूं, जो सामने आकर इस बारे में अपनी बात रख रही हैं। मैं इस चीज का सम्मान करती हूं कि वे आगे आकर अपनी राय जाहिर कर रही हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
पीवी सिंधु
सिंधू से पूछा गया कि क्या खेल के क्षेत्र में इस तरह की चीजें होती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे अन्य लोगों के बारे में नहीं पता। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मैं जबसे इस क्षेत्र में हूं, मुझे कभी इस तरह की दिक्कत नहीं हुई।'

4 of 5
nana patekar
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया जाने के बाद भारत में #मीटू अभियान ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana, tanushree
इस अभियान के तहत मंगलवार को भी कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न या यौन दुर्व्यवहार के अनुभव साझा किए, जिसके लपेटे में केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और फिल्म अभिनेता आलोक नाथ सहित मीडिया और मनोरंजन जगत के कई नामी-गिरामी चेहरे आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें