फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Macau Open: मकाऊ ओपन में सात्विक-चिराग की निगाहें खिताब पर, फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे लक्ष्य और प्रणय

Tue, 29 Jul 2025 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाऊ

सार

दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्य और प्रणय - फोटो : PTI
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए सत्र का पहला खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेगी। एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विक और चिराग ने पिछले सप्ताह चाइना ओपन सुपर 1000 में एक बार फिर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें मलयेशिया के दूसरे वरीय आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने इंडिया ओपन, सिंगापुर ओपन और मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के अलावा इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई। मकाऊ ओपन के शुरुआती दौर में उनका सामना लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग की मलयेशियाई जोड़ी से होगा।
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन विश्व चैंपियनशिप से पहले अपनी लय फिर से हासिल करने की उम्मीद करेंगे। सेन का पहला मुकाबला कोरिया के जियोन ह्योक जिन से होगा। इस बीच 2023 के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय चाइना ओपन के दूसरे दौर में बाहर होने के बाद वापसी की कोशिश करेंगे। वह अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर के खिलाफ करेंगे।

4 of 5
आयुष शेट्टी - फोटो : BAI
सातवीं वरीयता प्राप्त किशोर खिलाड़ी आयुष शेट्टी भी सभी की नज़रों में होंगे, जिन्होंने पिछले महीने अमेरिकी ओपन सुपर 300 में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था। पहले दौर में उनका सामना चीनी ताइपे के हुआंग यू काई से होगा। विश्व विश्वविद्यालय खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले सतीश कुमार करुणाकरण बीडब्ल्यूएफ टूर में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। उनका पहला मुकाबला मलयेशिया के जस्टिन होह से होगा।

पुरुष एकल के अन्य मैचों में, मनराज सिंह का सामना हमवतन थारुण मन्नेपल्ली से होगा। उनके अलावा एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम, ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार और किरण जॉर्ज भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। महिला एकल में, 16 वर्षीय उन्नति हुड्डा चाइना ओपन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पर अपनी शानदार जीत की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी। उनका पहला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायत्री और त्रीसा जॉली - फोटो : PTI
रक्षिता रामराज का सामना थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग से, अनुपमा उपाध्याय का सामना छठी वरीयता प्राप्त जापान की रिको गुंजी से और आकर्षी कश्यप का सामना पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की लिन जियाओ मिन और पेंग यू वेई के खिलाफ करेंगी।

प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा और अपूर्वा गहलावत-साक्षी गहलावत की जोड़ियां भी आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी। मिश्रित युगल में सतीश और आद्या वरियाथ का सामना छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की अमरी स्याहनावी और नीता वायोलिना मारवाह से, जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो का सामना थाईलैंड के रत्चपोल मक्कासिथॉर्न और नट्टामोन लाइसुआन से होगा। रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे का मुकाबला चीनी ताइपे के वू गुआन झुन और ली चिया ह्सिन से होगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें