साइना 2014 में विमल के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद से बंगलूरू रहने लगी थीं, लेकिन बाद में वह फिर से पिछले साल पुलेला गोपीचंद से कोचिंग लेने के लिए हैदराबाद लौट गईं। साइना को अप्रैल 2015 में विश्व रैंकिंग में पहला स्थान दिलाने में और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में विमल की भूमिका काफी अहम रही थी।