फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: सात्विक-चिराग के लिए भारत से जुड़ेंगे दिग्गज तान किम हर, इरवासियाह होंगे बैडमिंटन के नए एकल कोच

Thu, 14 Nov 2024 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलयेशिया, थाईलैंड और जापान जैसे देशों के कोच रह चुके तान किम हर ने ही सात्विक-चिराग की जोड़ी बनाई थी। उनकी कोचिंग में भारतीय जोड़ी ने दुनिया भर में अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन
1 of 3
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI
पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय युगल जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन की दुनिया में चमकाने वाले दिग्गज तान किम हार का फिर साथ मिलने जा रहा है। थॉमस कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मलयेशिया तान तीसरी बार भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच बनने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
तान किम हर - फोटो : Twitter
मलयेशिया, थाईलैंड और जापान जैसे देशों के कोच रह चुके तान किम हर ने ही सात्विक-चिराग की जोड़ी बनाई थी। उनकी कोचिंग में भारतीय जोड़ी ने दुनिया भर में अपना दबदबा बनाया। डेनमार्क के मथायस बोए के पेरिस ओलंपिक से हटने के बाद सात्विक-चिराग को नए कोच की तलाश थी। दोनों तान किम के साथ जुड़ना चाहते थे। इन दोनों के कहने पर ही वह फिर से भारत के साथ अनुबंध के लिए तैयार हो गए। उन्हें 10 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह (लगभग साढ़े 8 लाख रुपये) का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इरवासियाह - फोटो : Twitter
वहीं, भारतीय बैडमिंटन संघ तान किम के अलावा एकल के लिए इंडोनेशियाई दिग्गज कोच इरवासियाह आदी प्रात्मा को नया कोच अनुबंधित करने जा रहा है। प्रात्मा को भी 10 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगी। इन दोनों के अलावा इंडोनेशिया के एकल कोच ड्वी क्रिस्टियावान को संघ बरकरार रखने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें