फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : हांगकांग ओपन खिताब जीतने से चूके सिंधु और समीर

Sun, 27 Nov 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पी वी सिंधु का लगातार सुपर सीरीज खिताब जितने का सपना रविवार को टूट गया। रविवार को खेले गए हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चाइना की ताइ जू यिंग ने उन्हें सीधे सेटों में 21-15, 21-17 से हराया। हालांकि उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी यिंग के सामने कड़ी चुनौती पेश की। दोनों के बीच मुकाबला 41 मिनट तक चला और पूरे समय यिंग सिंधु पर हावी रहीं। इस तरह यिंग ने रियो ओलंपिक में सिंधु से मिली हार का बदला भी ले लिया।
विज्ञापन

बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु

2 of 5
पहले सेट की शुरूआत से ही यिंग ने मैच में पकड़ बनाए रखी, हालांकि एक समय सिंधु मुकाबले में 6-6 की बराबरी पर थीं, लेकिन यिंग ने पहले सेट में लगातार बढ़त बनाए रखी और पहला सेट 15-21 से जीत लिया। पहला सेट हारने के बाद सिंधु ने दूसरे सेट की शुरुआत में पकड़ बनाई लेकिन यिंग ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से दूसरे सेट के साथ-साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु

3 of 5
पिछले सप्ताह ही सिंधु ने चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया था। यह उनके करियर का पहला सुपर सीरीज खिताब था। फाइनल से पहले सिंधु और यिंग के बीच सात  मुकाबले हुए थे जिनमें से 4 मुकाबलों में यिंग को जीत मिली जबकि 3 में सिंधु को जीत मिली थी।

बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु

4 of 5
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 46 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु ने अपनी प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु

5 of 5
नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को अपना मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने अपने विपक्षी को आसान मात दी। उन्होंने नगान पर दबाव बनाए रखा। नगान ने क्वार्टर फाइनल में भारत की साइना नेहवाल को हराया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें