फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन

Mon, 28 Nov 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन - फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए अश्विन के मजबूत स्थिति हासिल कर ली। इस मैच में अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी से एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वह एक कैलेंडर वर्ष में 500 से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बन गए हैं। 33 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल करने में सफल हुआ है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन

2 of 5
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अश्विन ने साल 2016 में मोहाली टेस्ट  तक 10 मैच में खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.8 की औसत से 506 रन बनाए, साथ ही 22.60 की औसत से 56 विकेट भी हासिल किए।इससे पहले हरियाणा हरिकेन के नाम से विख्यात कपिल देव ने यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने साल 1979 और 1983 में इस कारनामें को दोहराया था।
वर्ष 1979 में कपिल देव ने 17 टेस्ट मैचों में 619 रन बनाने के साथ-साथ 74 विकेट भी हासिल किए थे। साल 1983 में उन्होंने इस कारनामें को दोहरते हुए 18 मैचों में 576 रन बनाए और 75 विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन

3 of 5
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार यह कारनाम दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में शामिल इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथन ने 1978 में किया था। उन्होंने 12 मैचों में 597 रन बनाने के साथ 66 विकेट हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
 

यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन

4 of 5
अश्विन - फोटो : twitter
मोहाली की अर्द्धशतकीय पारी के दौरान अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 1 हजार रन भी पूरे किए। भारत में वह अब तक 25 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनकी 31 पारियों में 40 की औसत से 1002 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन

5 of 5
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अश्विन लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अश्विन ने सीरीज में अब तक 224 रन बनाए हैं। जबकि विराट 399 रन के साथ पहले और पुजारा 313 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें