मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। मेसी तब भी टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन
1 of 6
गोल करने के बाद खुशी मनाते लियोनल मेसी और अन्य।
- फोटो : Argentina Football/Twitter
दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जेंटीना की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
गोल करने के बाद लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। मेसी तब भी टीम के कप्तान थे। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और इसके लिए मेसी को गोल्डन बॉल मिला था। तब वह मायूस होकर इस ट्रॉफी को लेने गए थे। इस बार भी मेसी इसके दावेदार हैं और वह चाहेंगे कि इसके साथ-साथ विश्व कप ट्रॉफी को भी जीत लें।
विज्ञापन
3 of 6
मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी 69वें मिनट में किया कमाल
मेसी ने मैच में जादुई प्रदर्शन किया। उन्होंने 34वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार किया। उसके बाद 69वें मिनट में अपने पैरों का कमाल दिखाते हुए जूलियन अल्वारेज के लिए एक गोल असिस्ट किया। मेसी ने क्रोएशियाई खिलाड़ियों को बीच मैदान में छकाना शुरू किया और गोलपोस्ट तक पहुंच गए। फिर गोलपोस्ट के पास खड़े जूलियन अल्वारेज को पास दे दिया। अल्वारेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में मार दिया। उन्होंने इससे पहले 39वें मिनट में भी एक गोल किया था। मेसी द्वारा 69वें मिनट में किए गए असिस्ट की तारीफ दुनिया भर के फुटबॉल फैंस और एक्सपर्ट कर रहे हैं। इस विश्व कप का सबसे बेहतर असिस्ट इसे ही माना जा रहा है।
4 of 6
जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी
- फोटो : Argentina Football/Twitter
92 साल में अर्जेंटीना की नॉकआउट में सबसे बड़ी जीत
अर्जेंटीना की विश्व कप के नॉकआउट मैचों में पिछले 92 सालों में यह सबसे बड़ी जीत है। उसे 1930 के सेमीफाइनल अमेरिका के खिलाफ 6-1 से जीत मिली थी। उसके बाद अर्जेंटीना की यह नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
5 of 6
लियोनल मेसी
- फोटो : Argentina Football/Twitter
अर्जेंटीना कब-कब फाइनल में पहुंचा
अर्जेंटीना की टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1930 में उसे उरुग्वे ने हराया था। 1978 के फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 1986 में उसने वेस्ट जर्मनी को फाइनल में शिकस्त दी थी। फिर 1990 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ खिताबी मैच में हार मिली थी। वहीं, 2014 में भी उसे जर्मनी ने हराया था। अर्जेंटीना छह बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। इटली और ब्राजील भी छह-छह बार ऐसा कर चुके हैं। इस मामले में जर्मनी सबसे आगे है। वह आठ बार फाइनल खेली है।
लियोनल मेसी और क्रोएशिया के खिलाड़ी
- फोटो : Argentina Football/Twitter
अर्जेंटीना ने क्रोएशिया से लिया बदला
अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ क्रोएशिया से पिछली बार विश्व कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। क्रोएशिया ने 2018 में रूस में हुए विश्व कप के ग्रुप दौर में अर्जेंटीना को 3-0 से हरा दिया था। अर्जेंटीना ने उस हार का बदला शानदार अंदाज में लिया। क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप में हुए तीन मैचों में अर्जेंटीना की टीम अब दो बार जीत चुकी है।