साल 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण 31 जनवरी को माघ शुक्ल पूर्णिमा पर होगा। यह ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा। चन्द्रग्रहण 31 जनवरी की शाम को 5 बचकर18 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा यानि ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट होगी। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।