फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना, जानिए क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Wed, 06 Apr 2022 03:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। पूजा-पाठ से लेकर व्रत-त्योहार और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। इसमें सोने-जागने, खाने-पीने और उठने-बैठने तक के नियमों का जिक्र है। इसके अलावा कई चीजों को शुभ और अशुभ संयोग से जोड़ कर देखा जाता है। जैसे कि 3 अंक या नंबर को शुभ नहीं माना जाता। खासतौर पर खाने-पीने की चीजों के मामले में इस बात का ध्यान दिया जाता है कि तीन की संख्या में कुछ न दिया जाय और न ही लिया जाय। इसके अलावा किसी को भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां भी नहीं परोसी जाती हैं। खाना परोसते समय पहली बार में सिर्फ दो या चार रोटियां ही दी जाती हैं। लेकिन क्या इसके बारे में आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों थाली में तीन रोटी नहीं दी जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है....
विज्ञापन

2 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
क्यों नहीं परोसते तीन रोटी 
हिंदू धर्म में कभी भी थाली में तीन रोटी नहीं परोसी जाती, क्योंकि थाली में 3 रोटियां रखना मृतक के भोजन के समान माना जाता है। थाली में 3 रोटी तब रखी जाती है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले उसके नाम की थाली लगाई जाती है, उस दौरान 3 रोटियां रखी जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
मान्यता है कि तीन रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित की जाती है और इसे सिर्फ परोसने वाला ही देख सकता है। इसके अलावा कोई और नहीं। इसलिए किसी भी जीवित व्यक्ति को तीन रोटी नहीं परोसनी चाहिए। 

4 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव उत्पन्न होता है। यही वजह है कि थाली में एक साथ 3 रोटी रखने के लिए मना किया जाता है। सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि खाने वाली कोई भी चीज 3 की संख्या में नहीं परोसनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
3 को माना गया है अशुभ अंक 
दरअसल, प्राचीन समय से ही पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना जाता है। पूजा में भी कोई चीज जोड़े में चढ़ाई जाती है लेकिन 3 की संख्या में कुछ भी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना - फोटो : iStock
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 3 क्यों नहीं माना जाता सही 
वहीं विज्ञान की नजर से देखें तो व्यक्ति को एक साथ ज्यादा भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में एक कटोरी दाल, सब्जी, चावल और दो रोटी पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा भोजन करने पर मोटापा बढ़ सकता है इसके अलावा सेहत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें