फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Teachers Day 2024: इन पांच गुणों से होती हैं एक आदर्श शिक्षक की पहचान

Thu, 05 Sep 2024 06:08 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : अमर उजाला
गुरु का स्थान है सबसे ऊंचा
जीवन की राह वही दिखाता
हर मुश्किल को आसान बनाता
शिक्षक ही हमें इंसान बनाता।

Happy Teachers Day 2024: जीवन में शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि होती है, और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद करते हैं। कहते हैं कि इस पूरे जीवन काल में विद्यार्थी होने की उम्र सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। ये बच्चों के आत्म विकास का समय होता है, जिसमें वह अपनी रूचि के आधार पर लक्ष्य का चयन करते हैं। इस उम्र में बनाए गए लक्ष्यों को पूरा करने में शिक्षक की भूमिका बेहद खास होती है, क्योंकि वह छात्र को उनके सपने पूरा करने की प्रेरणा देते हैं। एक शिक्षक और छात्र का रिश्ता सबसे प्यारा होता है, क्योंकि वह न केवल किताबी ज्ञान बल्कि सही गलत से भी परिचित कराते हैं। जीवन में शिक्षक का स्थान उच्च स्तर पर होता है, और उनकी छाया में बच्चों का भविष्य संवारता है। ऐसे में एक शिक्षक के अंदर ये पांच गुण जरूर होने चाहिए। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : freepik
समानता का भाव
एक आदर्श शिक्षक की पहचान होती हैं कि, वह किसी भी बच्चे से भेदभाव न करें। उन्हें सभी शिष्यों को समानता के साथ शिक्षा देनी चाहिए। यदि कोई छात्र पढ़ाई में कमजोर है, तो उसे हमेशा प्रयास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : freepik
धैर्यवान 
शिक्षक को हमेशा धैर्यवान होना चाहिए। इससे मानसिक शांति का अनुभव होता है। दरअसल, कई बार छात्र एक ही प्रश्न को कई बार पूछे हैं। ऐसे में अध्यापक को कोमलता से पेश आना चाहिए। साथ ही बच्चों को भी एक दूसरे की सहायता करने का ज्ञान देना चाहिए।

4 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : freepik
ऊर्जावान
एक शिक्षक को ऊर्जावान होना चाहिए, और बिना किसी आलस के सभी बच्चों की समस्याओं का हल करना चाहिए। साथ ही छात्रों की परेशानी को समझते हुए नई चुनौतियों से परिचित कराना चाहिए। यही नहीं उन्हें हर समय बच्चों की सहायता के लिए उपलब्ध होना चाहिए। ऐसा करने से विद्यार्थी और अध्यापक का रिश्ता और मजबूत होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : freepik
प्रेरणा का स्त्रोत
एक शिक्षक को हमेशा अपने छात्रों का प्रेरणा स्त्रोत बनना चाहिए। उन्हें समय समय पर सही गलत की पहचान कराते हुए आगे बढ़ने की सलाह देनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों में हौसला बना रहता है, और उनके सीखने की क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Happy Teachers Day 2024 - फोटो : freepik
ज्ञान का भंडार 
शिक्षक को ज्ञान का भंडार माना जाता है। इसलिए उसे सभी विषयों का गहरा ज्ञान होना चाहिए। इससे छात्रों के सभी प्रश्नों का उत्तर देने में आसानी होती है, और उनतक विस्तृत जानकारी भी पहुंचती हैं।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें