फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: कठिन समय में याद रखें चाणक्य की ये 5 नीति, संकट से जल्द निकल पाएंगे बाहर

Mon, 01 Apr 2024 12:33 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
1 of 6
चाणक्य नीति
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर नीति हम सभी को मार्गदर्शित भी करती है। आज भी मुसीबत के समय लोग उनके द्वारा कही गई बातों को अपनाते हैं। अगर आप चाणक्य नीति को पूरी तरह से पढ़ते हैं और उसका पालन करते हैं, तो कोई भी आपको सफल होने से रोक नहीं सकता है।

दरअसल, हर इंसान अपने जीवन में खुशहाली चाहता है परंतु मुसीबत के समय उसे क्या करना चाहिए ? यह पता ना होने के कारण वह अक्सर हार मान लेता है। इसी पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को संकट के समय कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। यदि व्यक्ति ऐसा करता है, तो वह अपना ही नुकसान करता है। इसलिए धैर्यवान रहकर सभी परेशानियों का निवारण करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मुसीबत के समय में व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti
ठोस रणनीति बनाना
किसी भी परेशानी के आने पर उसके अच्छे और बुरे दोनों परिणामों के बारे में विचार करना चाहिए। बाद में ठोस रणनीति के साथ उसका सामना करें। यदि आप एक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हर मुश्किल को पार करना आसान हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti
सच का सहारा
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी परिस्थिति में व्यक्ति को हमेशा सच का सहारा लेना चाहिए। अक्सर झूठ बोलने पर परेशानियां बढ़ सकती है। साथ ही व्यक्ति अपने ही झूठ में फंसता चला जाता है, जिससे निकल पाना कठिन होता है।

4 of 6
Chanakya Niti
सावधानी बरतना
मुसीबत के समय सावधानी बरतना जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समस्याओं के बाद व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं। इसलिए हर परेशानी में सावधानी बरतना जरूरी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti - फोटो : iStock
स्वास्थ्य का ध्यान
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी मुसीबत के समय व्यक्ति को सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपका स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा, तो आप हर परेशानी का सामना आसानी से कर सकते हैं। साथ ही आप शरीर और मस्तिष्क दोनों तरह से बेहतर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Niti - फोटो : istock
परिवार के बारे में सोचना
जीवन में उतार चढ़ाव आने पर कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। हमेशा संकट के समय में अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए। आपका हर फैसला उनसे जुड़ा होता है। इसलिए किसी भी गलत फैसले को लेने से बचें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें