फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramcharitmanas Chaupai: हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ

Fri, 03 Feb 2023 12:42 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ - फोटो : iStock
Ramcharitmanas Chaupai: प्रभु श्री राम की भक्ति सभी दुखों को दूर करने वाली मानी गई है। कहा जाता है कि प्रभु श्री राम का गुणगान करने से न सिर्फ मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि उनके परम भक्त भगवान हनुमान की भी कृपा प्राप्त होती है। प्रभु श्री राम को प्रसन्न करने के लिए पूजा-आराधना के अलावा आप रामचरितमानस की चौपाइयों का भी पाठ कर सकते हैं। रामचरितमानस में कई ऐसे महामंत्र और चौपाइयां हैं, जिनका पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं। श्रीरामचरितमानस की हर चौपाई अपने आप में मंत्र जैसा प्रभाव रखती है, जो भक्तों को किसी भी संकट से उबारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के बारे में, जो एकदम सरल एवं बेहद प्रभावकारी हैं। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी में आप इसका जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा...  


 
विज्ञापन

2 of 5
हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ - फोटो : iStock
शत्रु नाश के लिए
बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।

भय व संशय निवृत्ति के लिए
रामकथा सुन्दर कर तारी।
संशय बिहग उड़व निहारी।।

अनजान स्थान पर भय के लिए 
मामभिरक्षय रघुकुल नायक।
धृतवर चाप रुचिर कर सायक।। 
विज्ञापन

3 of 5
हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ - फोटो : iStock
संपत्ति प्राप्ति के लिए
'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु
'कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।
 

4 of 5
हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ - फोटो : iStock
भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु
सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।
सरनागत बच्छल भगवाना।।

विपत्ति नाश के लिए
राजीव नयन धरें धनु सायक।
भगत बिपति भंजन सुखदायक।।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर संकट से उबारती हैं रामचरितमानस की ये चौपाइयां, रोजाना जरूर करें इनका पाठ - फोटो : iStock
रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु
दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।

आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु
 बिस्व भरन पोषन कर जोई।
ताकर नाम भरत असहोई।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें