फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा

Sat, 23 Sep 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
bahubali theme pandal - फोटो : bahubali theme pandal
नवरात्रि या दुर्गा पूजा में भव्य पंडालों के लिए मशहूर कोलकाता में इस बार 3 हजार से भी ज्यादा पंडाल बने हैं। कहीं मां दुर्गा न्‍यूयॉर्क सिटी में तो किसी जगह माहिष्मती के महल में बैठी हैं। इस बार मां दुर्गा का सबसे महंगा पंडाल 10 करोड़ के आस पास का है। जिसको देखते ही आपको बाहुबली का माहिष्मती साम्राज्य याद आ जाएगा, जिस महल को हकीकत में देखना हर किसी का सिर्फ एक ख्वाब बनकर ही रह गया था। माहिष्मती थीम पर बना ये पंडाल देश का सबसे महंगा पंडाल भी ‌ है। मुख्य गेट से लेकर पंडाल के अंदर तक सब कुछ आपको माहिष्मती का ही साम्राज्य लगेगा।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017: कहीं आप भी तो इस दिशा में नहीं रख रहें अखंड ज्योत, होता है अशुभ
विज्ञापन

2 of 5
इस नवरात्रि कोलकाता में विभिन्न थीम पर 3 हजार से अधिक छोटे बड़े पंडाल बनाए हैं। शहर की सड़के कई किमी. लंबी रंगोली से सजी हैं। इन 3 हजार पंडाल में से एक पंडाल है माहिष्मती का साम्राज्य, जो करीब 100 फीट ऊंचा है।
विज्ञापन

3 of 5
कोलकाता के लेक टाउन के पास श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इस भव्य पंडाल को बनाया, जिसे तैयार होने में 3 महीने से भी अधिक का समय लगा। इस पंडाल को बनाने में करीब 10 करोड़ की लागत आई।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017: इस एक तरीके से जानिए कितनी सफल रही आपकी पूजा 

4 of 5
सोने से चमकता ये पंडाल भले ही प्लाईवुड और फाइबर से बना है, लेकिन उसकी भव्‍यता और खूबसूरती फिल्म बाहुबली 2 में दिखाए गए माहिष्मति साम्राज्य से कहीं भी कम नहीं है। पंडाल के अंदर जाते ही वैसे ही खड़े दरबान, महल के अंदर वैसी ही झूमर आदि सब कुछ अमरेन्द्र बाहुबली के साम्राज्य जैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा को हीरे-सोने के भारी गहने पहनाकर बैठाया गया है। 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017: उपवास में नींबू पानी के साथ शाम को ये चीज खाते हैं पीएम मोदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें