बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि का कारक माना गया है। 27 सितंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, वे सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे, जिसका फायदा 4 राशियों का सबसे ज्यादा मिलेगा। बुध ग्रह इससे पहले 21 जुलाई से 26 सितंबर तक सिंह राशि में हैं।
ये भी पढ़ें- शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों का नौकरी और बिजनेस से होगा धन लाभ
विज्ञापन
मेष राशिः मान सम्मान में होगी वृद्धि
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में अष्टम भाव में शनि व चंद्रमा की युति से विषयोग का निर्माण हो रहा है। हो सकता है इस समय आपका मन किसी प्रकार के भय से आशंकित रहे। छोटी-मोटी चोट लगने के योग भी आपके लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में बन सकते हैं। हालांकि जैसे ही चंद्रमा शनि की परिधि से बाहर होंगे और भाग्य स्थान में आ जाएंगे, समय आपके लिये मान सम्मान की वृद्धि करने वाला रहेगा। लगभग इसी समय यानि सप्ताह के मध्य में 27 सितंबर को बुध भी राशि परिवर्तन कर छठे स्थान में सूर्य के साथ बुधादित्य योग निर्मित करेंगें। यह समय आपके कामकाजी जीवन में बढ़ोतरी लाने वाला रहने के आसार हैं। अपने प्रतिद्वदियों पर आप इस समय हावी हो सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः कामकाजी जीवन में मिलेगा लाभ
3 of 5
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा जो कि आपके राशि स्वामी भी हैं। आपकी राशि से पंचम भाव में शनि के साथ गोचररत होंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन प्रेमी जातकों के लिये शुभ नहीं कहे जा सकते अपने साथी को लेकर मन आशंकित रहेगा। बेहतर रहेगा यदि आप अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे भाव में गोचर करेंगे। यह समय शत्रु पर हावी होने का रहेगा। साथ ही सेहत भी ठीक रहने के आसार हैं लेकिन आपका मन कहीं न कहीं आशंकित हो सकता है। हालांकि पराक्रम भाव में बुधादित्य योग भी इस समय बनेगा जो कि आपके कामकाजी जीवन के लिये काफी लाभदायक रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः धन में होगी वृद्धि
4 of 5
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह की शुरुआत मे चंद्रमा आपकी ही राशि में शनि के साथ गोचर करेंगे, व्यवसायी जातकों के लिये यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि इन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में लाभ क्षेत्र में बुधादित्य योग का होना व धन भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लिये धन प्राप्ति के योग निर्मित कर रहा है। इस समय आप अपने खर्चों में कटौती कर भविष्य के लिये संचित धन में वृद्धि का प्रयास भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 1 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह बदलेगा घर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। सप्ताहारंभ में लाभ स्थान में शनि के साथ चंद्रमा का गोचर करना आपके लाभ में कमी के संकेत कर रहा है। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के व्यय घर में आने से आपके खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसी समय भाग्य स्थान में बुधादित्य योग का होना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।