फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि खत्म होने से पहले जरूर करें ये 5 काम, धन की कभी नहीं होगी कमी

Sun, 24 Sep 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
शारदीय नवरात्रि खत्म होने में अभी काफी समय बचा हुआ है। लोग मां दुर्गा की पूजा-आराधना में बड़े ही भक्तिभाव से डुबे हुए हैं। धर्मग्रन्थों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं जिसको करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी नवरात्रि में माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते है तो नवरात्रि के खत्म होने पहले इनमें से कोई भी एक सामान नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जरुर घर पर लाकर रखें, इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

पढ़ें- नवरात्रि में अगर मिलें ऐसे शुभ संकेत, समझिए मां दुर्गा की आप पर है विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 6
शारदीय नवरात्रि में देवी का आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों में किसी एक दिन अपने घर पर कमल का फूल जरूर लाएं। कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत पसंद होता है इससे आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
अगर आप चाहते है कि आगे आने वाले साल तक देवी दुर्गा कृपा बनी रहे तो घर में नवरात्रि के दिनों में सोने या चांदी का सिक्का जरुर लाएं लेकिन ध्यान दे उस सिक्के पर माता लक्ष्मी या गणेश जी का चित्र जरूर बना हो।
पढ़ें- नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर करें ये 4 उपाय, दूर होता है वास्तुदोष

4 of 6
 धन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए घर की तिजोरी में लाल कपड़े के साथ कौड़ी को रखें। कौड़ी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि में घर पर कमल पर बैठी हुई माता लक्ष्मी की तस्वीर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मन की सारी मुरादें पूरी होती है और मां का आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल बहुत ही प्रिय होता है इसलिए नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाए। इससे आपकी परेशानियों का अंत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें