फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का 27 अगस्त को राशि परिवर्तन, इन 6 राशियों पर रहेगा भारी

Fri, 25 Aug 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल को क्रूर ग्रह माना जाता है जो स्वभाव से क्रोध के भाव में रहता है। ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक भी है। 27 अगस्त को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल ग्रह कर्क राशि से बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 27 अगस्त 2017 को सुबह 08:51 बजे मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे और 13 अक्टूबर 2017 को शाम 04:25 बजे तक इसी राशि में स्थित होंगे। आइए जानते है मंगल का राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

पढ़ें-अगस्त के अंतिम सप्ताह में इन 2 राशि वालों के प्रेमी जीवन में आएगी बहार, जानें अपना लव राशिफल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष- मंगल का परिवर्तन इस राशि में 5वें भाव में हो रहा है । मंगल का निन्न राशि कर्क से उच्च राशि सिंह में आने से इस राशि के जातको के लिए शुभ संकेत के आसार बन रहा है। पारिवारिक मामले की परेशानी खत्म होगी। नए घर का योग बन सकता है। जो लोग अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को बदलना चाहते है उनके लिए यह समय अच्छा हो सकता है। धन लाभ के प्रबल संकेत है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि
वृष- मंगल अपने पराक्रम भाव को छोड़कर सुख के भाव में प्रवेश कर रहे हैं। जिसके कारण इस राशि के जातको को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। यदि इस समय कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है यह उसके लिए शुभ समय है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत है। 

4 of 13
म‌िथुन
मिथुन- मंगल का यह परिवर्तन तीसरे भाव में हो रहा है जो आपके पराक्रम का स्थान को बताता है। इन राशि के जातको के लिए आने वाला समय में काफी कुछ शुभ-शुभ होने के संकेत मिले सकते है। इस दौरान विदेश यात्रा का योग बन रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क- मंगल का यह परिवर्तन धन भाव में होने से इस राशि के जातको को धन प्राप्ति के योग बनने के संकेत साफ है। यह परिवर्तन वाद-विवाद का कारण बन सकता है कुल मिलाकर इस स्थान बदलाव से मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह- मंगल नीच राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय यह आपके लगभग सारे काम में आने वाली रुकावट को दूर कर देगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने के प्रबल संकेत है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या- मंगल आपकी राशि में 12वें स्थान में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन आपकी राशि के लिए शुभ नहीं है। बीमारी या फिर किसी दुर्घटना का संकेत यह परिवर्तन साफ तौर पर दिख रहा है संभल कर रहने की आवश्कता है। 

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला- मंगल का इस राशि में परिवर्तन लाभ वाले योग में हो रहा है जिससे इस राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बनेगा। इसके साथ यह आपके यश में भी वृद्धि करेगा।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक- मंगल इस राशि के 10वें स्थान में अपना प्रवेश कर रहे हैं जोकि कर्मक्षेत्र का सूचक है। जिससे आपका प्रमोशन होने का योग है। कर्मक्षेत्र होने के कारण करियर में जोश और जुनून आपको सफलता की सबसे ऊपरी मंजिल तक ले जाएगा। इस राशि वालों के लिए भविष्य में पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु- मंगल का यह परिवर्तन आपके जीवन में अच्छे परिणाम   लाने की ओर संकेत कर रहा है। उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश में अध्ययन करने की योजना बना सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर- मंगल का आपकी राशि में 8वें भाव में प्रवेश कर रहा है जिसके कारण यह परिवर्तन इस राशि वालों के लिए ज्यादा  खास उत्साहजनक नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के साथ आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ- कुंभ राशि के जातको के लिए मंगल का प्रवेश सातवें भाव में हो रहा है।इस दौरान नौकरी में आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात पर मनुमटाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बहसबाज़ी के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन- मंगल आपकी राशि में 6वें भाव में अपना स्थान बदल रहा है। जिसके कारण आपको सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।यदि व्यवसाय में पैसे की दिक्कत सामने आ रही है तो इस समय मंगल के प्रभाव से आपको कर्ज मिल सकता है। साथ ही किसी पुराने कर्ज के बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें