फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के इन स्वरूपों से सीखें जीवन जीने कला

Tue, 18 Aug 2020 11:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सत्य के शिव - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव आदि भी और अंत भी। भगवान शिव का स्वरूप विराट है। हिंदू धर्म में भगवान शिव एक प्रमुख देवता हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव के करोड़ों की संख्या में भक्त हैं। सावन का महीना, मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इन दिनों में इनकी विशेष पूजा आराधना की जाती है। भगवान शिव को इस जगत का पहला गुरु माना गया है। देवता और असुर दोनों के लिए भगवान शिव बराबर पूजनीय हैं। भगवान शिव के एक नहीं कई स्वरूप हैं जिनमें सभी का महत्व है। भगवान साकार भी और निराकार भी। मर्यादा तोड़ने पर दंड, बेकाबू होने पर भस्म करने वाले देव है भोले भंडारी। मनुष्य को भगवान शिव के हर स्वरूप से कुछ ना कुछ सीख अवश्य ही मिलती है। शिव के स्वरूप को जानकर उसको अपने जीवन में जरूर उतारने का प्रयन्न करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
सत्य के शिव - फोटो : अमर उजाला
भोलेभंडारी
भगवान शिव का एक नाम भोलेभंडारी है। भोले इसलिए कि क्योंकि अगर इनकी सच्चे मन से उपासना की जाए तो बहुत जल्द ही ये प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेभंडारी शिवजी का एक सहज स्वरूप है। शिव के इस स्वरूप में सबके साथ एक सामान और बिना भेद-भाव से जीवन जीने की कला सीखाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सत्य के शिव
नीलकंठ
भगवान शिव का यह स्वरूप व्यक्ति को बहुत कुछ सीखाता है। विषपान के कारण इन्हें नीलकंठ कहा जाता है। भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप में एक संदेश है विष यानी बुराई को फैलने से रोकना है। बुराई को न ही खुद में और न ही समाज में जाने दें।

4 of 7
सत्य के शिव - फोटो : अमर उजाला
कैलाशवासी
भगवान शिव का निवास वहां है जहां पर कोई भी प्राणी नहीं रह सकता। भगवान शिव के कैलाशवासी स्वरूप होने का अर्थ है हमेशा धर्म और कर्तत्व को ऊंचा रखों।
विज्ञापन

5 of 7
सत्य के शिव - फोटो : amar ujala
अर्द्धनारीश्वर
भगवान शिव के इस स्वरूप में आधा हिस्सा नारी और आधा हिस्सा पुरुष का है। शिव के इस स्वरूप में हमें यह सीख मिलती है कि परिवार और समाज में स्त्री और पुरुष दोनों का बराबर महत्व है। इस सृष्टि का संचालन दोनों के साथ होता है।
विज्ञापन

6 of 7
सत्य के शिव - फोटो : अमर उजाला
त्रिशूलधारी
भगवान शिव का त्रिशूल भी जीवन जीने की सीख देता है। त्रिशूल में तीन शूल यानी कांटे हैं। जो जन्म, जीवन और मृत्यु का संकेत है। इन तीनों से व्यक्ति को गुजरना पड़ता है जिसमें उसे कई तरह के कष्ट सहने पड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर आप अपने कर्मो से इसे अपना हथियार भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सत्य के शिव - फोटो : अमर उजाला
शमशानवासी
मृत्यु सत्य और अटल है। इसे दूर नहीं भागा जा सकता। मृत्यु को एक उत्सव की तरह लेना चाहिए। यही कारण है शमशान में शिव का वास होता है। मृत्यु के भय से कभी नहीं डरना चाहिए हमेशा यह सोचना चाहिए कल ही मृत्यु का समय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें