न्याय के देवता शनि हमारे सम्पूर्ण कर्मो का लेखा-जोखा अपने साथ रखते हैं। शनि का श्यामल जैसा रंग-रूप और कठोर व्यवहार देखते ही मन भय से भर जाता है कि कहीं शनि महाराज हमसे रुष्ठ ना हो जाए क्योंकि शनि महाराज सभी मनुष्यों को उसके कर्मों के अनुसार दण्डित और पुरस्कृत करते हैं। शनि देव सभी के साथ न्याय करते है पर जो व्यक्ति अनुचित कार्य करते हैं, शनि उनको दंडित भी करते हैं। आइए जानते है वो कौन से कार्य हैं जो भगवान शनि के प्रकोप से हम मनुष्यों को बचा पाते हैं।