शनिवार यानी कि 24 अगस्त को पूरे देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण का जन्मदिन नई खुशियां लेकर आता है। प्यार का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने जीवन में नई उमंग, प्रेम और उत्साह का संचार कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बाल गोपाल की घरों में तस्वीरों को लगाकर सुख-समृद्धि पा सकते हैं।