Indresh Upadhyay Quotes About Life: मथुरा-वृंदावन की भूमि से जुड़े प्रसिद्ध कथावाचक गुरु इंद्रेश उपाध्याय इस समय चर्चा में हैं। वह विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें, इंद्रेश उपाध्याय ना केवल एक कथावाचक हैं, बल्कि उनकी गणना आध्यात्मिक गुरु के रूप में की जाती हैं। उनके विचारों और जीवन के प्रति नजरिया अनेकों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। अक्सर वह अपने सकारात्मक विचारों को लेकर चर्चा में रहते हैं। यही नहीं लाखों लोग उनके द्वारा की गई जीवन की सरल व्याख्याएं और आध्यात्मिक संदेश अपनाते भी हैं। उनके शब्द केवल उपदेश नहीं, बल्कि कई लोगों के मन को छू लेने वाले सत्य भी होते हैं। ऐसे में आइए उनके विचारों को जानते हैं।