फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indresh Upadhya: जब चारों ओर दिखने लगे समस्याएं, तो इंद्रेश उपाध्याय की इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 04 Dec 2025 06:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indresh Upadhyay Quotes About Life: इंद्रेश उपाध्याय ना केवल एक कथावाचक हैं, बल्कि उनकी गणना आध्यात्मिक गुरु के रूप में की जाती हैं। उनके द्वारा की गई जीवन की व्याख्याएं अक्सर लोगों का दिल छू लेती हैं। आइए उनके अनमोल विचारों को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Indresh Upadhyay Quotes About Life - फोटो : संवाद
Indresh Upadhyay Quotes About Life: मथुरा-वृंदावन की भूमि से जुड़े प्रसिद्ध कथावाचक गुरु इंद्रेश उपाध्याय इस समय चर्चा में हैं। वह विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें, इंद्रेश उपाध्याय ना केवल एक कथावाचक हैं, बल्कि उनकी गणना आध्यात्मिक गुरु के रूप में की जाती हैं। उनके विचारों और जीवन के प्रति नजरिया अनेकों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। अक्सर वह अपने सकारात्मक विचारों को लेकर चर्चा में रहते हैं। यही नहीं लाखों लोग उनके द्वारा की गई जीवन की सरल व्याख्याएं और आध्यात्मिक संदेश अपनाते भी हैं। उनके शब्द केवल उपदेश नहीं, बल्कि कई लोगों के मन को छू लेने वाले सत्य भी होते हैं। ऐसे में आइए उनके विचारों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indresh Upadhyay Quotes About Life - फोटो : adobe stock images
  • इंद्रेश उपाध्याय कहते हैं कि, यदि किसी व्यक्ति का कोई अपराध नहीं है, तो उसे चुप रहना चाहिए क्योंकि, सत्य का स्वभाव है कि वह अपने आप प्रकट हो जाता है। इसलिए समय और परिस्थिति कैसी भी हो, व्यक्ति को शांत और धैर्यवान रहना चाहिए।
  • शांति पाने के लिए सबसे जरूरी है त्याग। इसलिए जीवन में शांति पाने के लिए अक्सर कुछ चीजों का त्याग करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indresh Upadhyay Quotes About Life - फोटो : freepik
  • इंद्रेश उपाध्याय कहते हैं कि, किसी को पाने के लिए स्वयं को मत तड़पाओ, बल्कि खुद को ऐसा बनाओ जिससे सामने वाला आपके लिए तड़पे।
  • व्यक्ति को हमेशा भगवान की इच्छा में राजी रहना चाहिए। इससे जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

4 of 5
Indresh Upadhyay Quotes About Life - फोटो : adobe stock
  • इंद्रेश उपाध्याय जीवन के प्रति सकारात्मक विचार रखते हुए कहते हैं कि, 'हर परिस्थिति में स्वयं को प्रसन्न रखना भी एक तपस्या है' इसलिए आपके पास जो है जैसा है उसमें संतुष्ट रहना चाहिए।
  • अक्सर कुछ लोग हर चीज की शिकायत करते हैं, जिस कारण मन में असंतुष्ट भाव बना रहता है। ऐसे में इंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि, हर चीज की शिकायत करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indresh Upadhyay Quotes About Life - फोटो : adobe stock
  • इंद्रेश उपाध्याय के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति द्वारा कोई गलती की जाती है, उसके प्रति हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। हमेशा यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि क्या स्थिति रही होगी, जिस कारण उसे यह करना पड़ा। ऐसा करने से अक्सर समस्याएं हल हो जाती हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें