ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना-अपना स्वभाव होता है, जो उसकी के अनुसार शुभ-अशुभ फल जातकों को प्रदान करते हैं। ग्रहों के अनुसार रोजमर्रा की आदतों को अपनाकर कुंडली में कमजोर ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है।
वैदिक ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल, दशा, प्रकृति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, नौकरी, पारिवारिक जीवन, रिश्तों और सेहत पर विशेष रूप से पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं उनके जीवन में उन्हे हर तरह की सुख-सुविधा और उन्नति के अवसर मिलते हैं, वहीं जिन लोगों की कुंडली में ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं उनको कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर ग्रह कमजोर होते हैं तो उनको मजबूत करने के लिए ग्रहों की प्रकृति के अनुसार रोजमर्रा के जीवन में कुछ आदतों का अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी 9 ग्रहों को मजबूत करने के कुछ आसान उपाय।
विज्ञापन
2 of 10
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के उपाय
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसे हर दिन सूर्योदय होने से पहले उठाना होगा और अपने से बड़ों का सम्मान करना होगा। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं। सूर्य के मजबूत होने पर आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
3 of 10
कुंडली में मजबूत चंद्रमा के संकेत
- फोटो : Amar Ujala
चंद्रमा
ज्योतिष में चंद्रमा को मन और माता कारक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए मन को शांत और अपने गुस्से को काबू में करना होगा। साथी ही माता के साथ अच्छे से व्यवहार करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।
4 of 10
कुंडली में मंगल ग्रह
- फोटो : amar ujala
मंगल
मंगल को ऊर्जा, भूमि, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। मंगल को बली करने के लिए रोजाना कुछ समय के लिए व्यायाम आदि करना चाहिए। मेहनत और अनुशासन से मंगल ग्रह बहुत ही आसानी के साथ शुभ प्रभाव देने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
बुध ग्रह का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
बुध
बुध को विद्या, बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध को मजबूत करने के लिए रोजाना कुछ न कुछ नई-नई चीजें सीखनी चाहिए। इसके अलावा किसी से बोलते समय अपनी वाणी को संयमित और मीठा रखना चाहिए। इससे कुंडली में बुध मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह
- फोटो : अमर उजाला
गुरु
ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में अपनी रोजमर्रा के जीवन में अपने बड़े-बुजुर्गों और संतों का हमेशा मान-सम्मान करना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : adobe
शुक्र
शुक्र ग्रह को सौंदर्य, भोग-विलास और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए कला का सम्मान जरूर करना चाहिए और लोगों संग अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
8 of 10
कुंडली में शनि का फल
- फोटो : अमर उजाला
शनि
ज्योतिष में शनि को न्याय, अनुशासन और कर्म का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में आपको मेहनत और संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए।
9 of 10
- फोटो : adobe stock
राहु
राहु का छाया और पापी ग्रह माना जाता है। ऐसे में कुंडली में राहु को मजबूत करने के लिए झूठ और गलत आचरण करने से बचना चाहिए। आपको हमेशा अपने बनाए लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखते हुए काम करना चाहिए।
केतु
केतु को मजबूत करने के लिए कभी अपने धन और प्रतिष्ठा पर घमंड नहीं करना चाहिए। जीवन को हमेशा साधारण और सादगी से व्यातीत करना चाहिए। इससे केतु मजबूत होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।