फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन को अपने पास रोककर रखने से होती है धन हानि

Sat, 09 Nov 2019 09:07 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी देवी
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका धन बढ़े और आप सुखमय जीवन का आनंद उठाएं तो यह दो बातें कभी न भूलें, क्योंकि जो इन दो बातों को भूल जाता है वह अपने धन को संभाल के नहीं रख पता है और किसी न किसी रूप में उसके धन का नाश हो जाता है। आज आप भी जान लीजिए वो 2 बातें जो आपको कभी नहीं भूलनी हैं...


 
विज्ञापन

2 of 5
maa laxmi
राजा भर्तहरि ने एक श्लोक में लिखा है- 
दानं भोगो नाशस्तिस्त्रो गतयो भवन्ति वित्तस्य। यो न ददाति न भुङ्क्ते तस्य तृतीया गतिर्भवति ॥
इसका अर्थ है धन की तीन ही गति होती है, इसलिए जो धन के साथ दो काम नहीं करते हैं, उनके धन का नाश हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
देवी लक्ष्मी का एक नाम चंचला भी है
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी का एक नाम चंचला भी है। इस नाम से मां के स्वभाव के बारे में पता चलता हैं कि वह चंचल स्वभाव की हैं और एक स्थान पर कभी भी रुक कर नहीं रहती हैं, इसलिए इन्हें रोककर रखने की भूल न करें।

4 of 5
धन का दान करें
धन को नष्ट होने से बचाना है तो इसके लिए सिर्फ दो ही तरीके हैं या तो आप धन का दान करें। यानी धन का लेन-देन करें और जरुरतमंदों को दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो धन को सुख-भोग में उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन को रोककर नहीं रखना चाहिए। - फोटो : amar ujala
जो लोग धन का उपभोग नहीं करते हैं और न दान धर्म में खर्च करते हैं उनका धन तेजी से नष्ट होता चला जाता है। इसलिए धन का सदुपयोग करना चाहिए। इसे रोककर नहीं रखना चाहिए और इसका उपयोग अच्छे कामों में करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें