फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Jayanti 2022: आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Sat, 03 Dec 2022 01:36 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश - फोटो : iStock
Geeta Jayanti 2022: आज यानी 3 दिसंबर को गीता जयंती है। गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। गीता के उपदेश में समस्त जीवन का सार छिपा हुआ है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई परेशानियों को कम करने और सुख-शांति से जीवन जीने के बारे में विस्तार से बताया गया है। श्रीमदभगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के मन में महाभारत के युद्ध के दौरान पैदा होने वाले भ्रम को दूर करते हुए जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए उपदेश दिए थे। ऐसे में गीता जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं गीता के कुछ उपदेश, जिनका पालन करने पर व्यक्ति का मोक्ष और शांति की प्राप्ति होती है... 

 
विज्ञापन

2 of 5
आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश - फोटो : iStock
चिंता का त्याग करना
भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हुए कहते हैं कि कभी भी व्यक्ति को व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए। हर किसी को एक न एक दिन मरना है, आत्मा न तो पैदा होती है और न ही ये मरती है। आत्मा अमर है, इसलिए व्यर्थ की चिंता से मुक्ति होकर कर्म के रास्ते पर बढ़ना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश - फोटो : iStock
क्रोध पर नियंत्रण 
गीता के उपदेश में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि क्रोध करने से सभी तरह के कार्य बिगड़ने लगते हैं। क्रोध करने से इंसान का पतन आरंभ हो जाता है। क्रोध करने से व्यक्ति अच्छे और बुरे परिणाम में फर्क करना भूल जाता है, जिस कारण से मनुष्य की तर्क शक्ति क्षीण हो जाती है और वह पतन के राह पर चल देता है।

 

4 of 5
आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश - फोटो : iStock
मन पर रखें काबू
गीता के उपदेश में श्री कृष्ण ने बताया है कि जो व्यक्ति अपने मन पर काबू करना सीख लेता है, वह हर तरह की बाधा को आसानी से पार कर सकता है। इसलिए व्यक्ति को हर हाल में अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश - फोटो : iStock
कर्म करते रहना
भगवान कृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को ज्ञान और कर्म को एक समान रखना चाहिए। कर्म करते रहना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें