फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garuda Purana: इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी, खुशहाल बीतेगा जीवन

Fri, 29 Apr 2022 06:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : Pixabay
Garuda Purana: गरुण पुराण 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस पुराण में जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की सभी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में मनुष्य के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है, जो न केवल उसके पाप-पुण्य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्म की योनि तक के बारे में बताते हैं। इसके अलावा गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का वर्णन किया गया है, जिन्हें अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनको यदि कोई व्यक्ति देख भर ले तो उसका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है और साथ ही उस व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति भी होती है। तो चलिए आज गरुण पुराण के अनुसार कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनको देख लेने मात्र से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है.... 


 
विज्ञापन

2 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : istock
गौशाला
हिंदू धर्म में गौशाला बनवाना और गायों की सेवा करना बेहद शुभ माना गया है। वहीं गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गौशाला बनवा कर गाय की सेवा करना तो पुण्य का काम है ही, लेकिन यदि कोई व्यक्ति यदि गौशाला को देख ही लेता है तो वह भी उसके लिए बहुत शुभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : pixabay
गाय का दूध
गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय और माता समान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय का दूध मनुष्य के लिए अमृत के समान होता है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार गाय के दूध को देख लेने मात्र से ही व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

4 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : istock
गोखुर
गरुड़ पुराण के अनुसार, गाय के पैरों के दर्शन करना तीर्थ करने के समान होता है। इसके अलावा गाय के खुरों को देख लेने मात्र से ही पुण्य प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : istock
गोधूलि
अक्सर गाय अपने खुरों से जमीन को खुरचती रहती है, इस दौरान कुछ धूल निकलती हुई दिखाई देती है, जिसे गोधूलि कहते हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति गाय को इस तरह जमीन को खुरचते हुए देखता है, वह पुण्य का भागीदार होता है।
विज्ञापन

6 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : istock
गोबर
प्राचीन काल से ही गाय के गोबर का इस्तेमाल घरों के आंगन को लीपने और मांगलिक कार्यों में किया जाता रहा है। वहीं गरुड़ पुराण में कहा गया है कि यदि घर के सामने गाय गोबर करती है तो ये उस घर के लिए शुभ संकेत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी - फोटो : Pixabay
गोमूत्र 
हिंदू धर्म में गोमूत्र को बेहद पवित्र माना गया है। पूजा पाठ के दौरान गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी गोमूत्र का इस्तेमाल कई प्रकार की औषधियों में किया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गोमूत्र देख भी लेता है तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें