जीवन में सुख शांति और खुशहाली चाहते हैं, तो रोजाना करने चाहिए ये 5 काम
- फोटो : अमर उजाला
भगवान को नैवेद्य अर्पित करें
गरुड़ पुराण के अनुसार हर घर का एक नियम होना चाहिए जिसके अंतर्गत घर में स्वयं भोजन करने से पूर्व भगवान को भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस नियाम का पालन करते हैं उनसे माता अन्नपूर्ण प्रसन्न होती हैं और उनके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। लेकिन इस बात का ध्यान रखें भगवान को सात्विक भोजन का भोग ही लगाएं।