फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए आईना, ये कहता है वास्तु शास्त्र

Sun, 01 Dec 2019 11:14 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिन की शुरुआत अगर बेहतर हो तो सारे काम अच्छे होते हैं। इसलिए हमारे मन में सुबह उठते ही यह ख्याल आता है कि हमारा दिन अच्छा जाए। लेकिन हम में से कई लोग हैं जिनकी सुबह उठकर सबसे पहले शीशा देखने की आदत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से लोगों की यह आदत सही नहीं है। इस आदत से उसके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसको लेकर क्या कहता है वास्तु विज्ञान
वास्तु विज्ञान के मुताबिक जब व्यक्ति सोकर उठता है तो उसके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है और निगेटिव एनर्जी का असर सबसे ज्यादा चेहरे पर होता है। इस स्थिति में जब हम सुबह उठते ही आइना देखते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जा आंखों के जरिए एक बार फिर हमारे अंदर प्रवेश कर जाती है। इसलिए हमें मुंह धोने के बाद ही शीशा देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : yog
सुबह उठकर करें ये काम
सबसे पहले तो सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इसके बाद शौच इत्यादि से निवृत्त होकर ईश्वर की का ध्यान लगाएं और उनकी आराधना करें। इसके बाद योग व्यायाम करें। संभव हो तो मॉर्निंग वॉक पर जाएं या सुबह दौड़ लगाएं। इससे आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें