फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये 5 काम, दूर होंगी परेशानियां

Tue, 31 Oct 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
आज एकादशी है जिसे देव प्रबोधिनी एकादशी या देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। यह कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने तक सोने के बाद नींद से जागते हैं। इस दिन से सारे शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं। साथ ही साथ इस एकादशी को भगवान विष्णु के साथ तुलसी जी का विवाह भी होता है। इस एकादशी पर अगर कुछ काम किया जाए तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमें जरूर प्राप्त होता है।

पढ़ें- देवउठनी एकादशी : चार माह बाद आज से शुरू होंगे मांगलिक काम, इन 5 कामों को जरूर करें
 
विज्ञापन

2 of 6
देवउठनी एकादशी पर सुबह घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 6
हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

4 of 6
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह होता है इसलिए इस दिन विधि-विधान से तुलसी जी का विवाह भगवान के साथ करना चाहिए और माता तुलसी को लाल चुनरी जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 6
शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 इस एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें।

पढ़ें- शुभ कार्यों के लिए करना होगा इंतजार, विवाह के लिए मिलेंगे केवल 15 शुभ मुहूर्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें