फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन गुणों वाली महिलाएं होती हैं श्रेष्ठ पत्नी और मां, चाणक्य नीति में भी है इसका जिक्र

Fri, 24 Feb 2023 07:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Niti Tips About Women - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Niti Tips About Women: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। आज भी उनकी रणनीति पूरे विश्व में विख्यात है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इस जीवन को यदि सफल और सार्थक बनाना है, तो हर किसी को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य ने ऐसी महिलाओं का जिक्र किया है, जो किसी व्यक्ति की जीवनसंगिनी बन जाएं तो उसका जीवन संवरते देर नहीं लगती।  आइए जानते हैं कि ऐसी महिलाएं कौन सी हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Niti Tips About Women: - फोटो : istock
लक्ष्मी का रूप होती हैं शांत स्वभाव की महिलाएं 
चाणक्य नीति के अनुसार शांत महिला को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष के जीवन में शांत चित्त वाली महिला पत्नी बनकर आए तो वह न केवल घर को संवार देती है बल्कि परिवार में एका और सुख-शांति भी बनाए रखती है। जिससे उस परिवार को तरक्की करते देर नहीं लगती।  
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Niti Tips About Women: - फोटो : istock
शिक्षित और संस्कारी महिलाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई शिक्षित, गुणवान और संस्कारी महिला पत्नी बनकर किसी जीवन में आए तो वह हरेक परिस्थिति में परिवार की मददगार बन जाती है। ऐसी महिलाएं न केवल आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं बल्कि बड़े फैसले भी निडरता से लेती है।

4 of 5
Chanakya Niti Tips About Women: - फोटो : istock
मीठी वाणी से कर देती हैं मोहित   
आचार्य चाणक्य के अनुसार  ऐसी मृदुभाषी महिला से शादी करने वाला पुरुष हमेशा खुशहाल जिंदगी जीता है। इस प्रकार की महिलाएं खुद तो समाज में सम्मान पाती ही हैं। साथ ही अपने मायके और ससुराल की प्रतिष्ठा भी बढ़ा देती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Niti Tips About Women: - फोटो : istock
सीमित इच्छा रखने वाली महिलाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं  परिस्थितियों के अनुसार अपनी इच्छाओं को मोड़ना जानती हैं, वे श्रेष्ठ पत्नी साबित होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार को अच्छे कार्य करने और सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।  उनकी सीमित इच्छाओं की वजह से परिवार भी कभी आर्थिक संकट में नहीं फंसता, जिसका फायदा पूरे घर को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें