आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
अनुशासन-
चाणक्य नीति कहती हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यस्थल पर तो यह बात और भी अधिक लागू होती है। जो लोग समय का ध्यान नहीं रखते हर कार्य में लापरवाह रवैया अपनाते हैं, कार्यस्थल पर वे अपने सहयोगियों से पीछे रह जाते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों को हमेशा अपमान का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि जीवन में आगे बढ़ना है या फिर कार्य स्थल पर मान-सम्मान प्राप्त करना है तो अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक होता है।